Ajay kumar lallu

भारत का वुहान बन चुका है लखनऊ : अजय कुमार लल्लू

658 0
लखनऊ। कांग्रेस ने कोविड-19 संक्रमण के मामलों की बढ़ोतरी की गवाह बनी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की तुलना चीन के वुहान शहर से की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सरकार की अक्षमता और अनुभवहीनता ने राज्य की जनता को घोर संकट में डाल दिया है।
अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने आरोप लगाया “उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी से स्थितियां भयावहता की गम्भीरतम स्थिति तक पहुंच गयी हैं। राजधानी लखनऊ चीन का वुहान बन चुका है।”
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने आरोप लगाया “उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी से स्थितियां भयावहता की गम्भीरतम स्थिति तक पहुंच गयी हैं। राजधानी लखनऊ चीन का वुहान बन चुका है। यहां के अधिकांश मोहल्ले मौत के मातम में डूबे हुए हैं। सरकार और उसकी व्यवस्था पंगुता की शिकार है। उसकी अक्षमता और अनुभवहीनता ने प्रदेश की जनता को घोर संकट में डाल दिया है।”राज्य में टीकाकरण अभियान सुस्त क्यों है?- लल्लू

लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से सवाल किया “आखिर कोरोना वायरस से हो रही मौतों के लिये कौन जिम्मेदार है और संक्रमण से मौत के तांडव को रोकने की कोई स्पष्ट कार्ययोजना क्यों नहीं है? सरकार में अंशमात्र भी नैतिक बल हो तो संक्रमण के व्यापक फैलाव और मौतों की जिम्मेदारी स्वयं आगे आकर ले।”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि राज्य में टीकाकरण अभियान सुस्त क्यों है? युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान की शुरुआत क्यों नहीं की गई?

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की चेतावनी विभिन्न विषेज्ञों द्वारा पहले ही दी जा चुकी थी फिर इससे लड़ने के लिए आवश्यक प्रबन्ध क्यों नही किये गए, आखिर तथाकथित टीम 11 कर क्या रही थी?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की भर्ती के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की रेफरल पर्ची की अनिवार्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने के बजाय लंबी प्रक्रिया में उलझा देना सर्वथा अनुचित और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि यह बढ़ती मौतों का सबसे बड़ा कारण है।

Related Post

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिलाओं का आर्थिक,राजनीतिक,सामाजिक रुप से करें सशक्त: रविन्द्र मांदड़

Posted by - March 7, 2021 0
रामपुर(मुजाहिद खान)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने सभी रामपुर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…
Nitish Kumar

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, कैबिनेट बैठक में 24 एजेंडों पर लगाई मुहर

Posted by - July 1, 2025 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट (Cabinet) की बैठक में 24 महत्वपूर्ण…
Sugarcane

प्रदेश की 21 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य,पेराई सत्र 2025-26 का विधिवत शुभारम्भ

Posted by - November 4, 2025 0
लखनऊ : योगी सरकार द्वारा हाल ही में गन्ना (Sugarcane) किसानों को दिए गए तोहफे के बाद वर्तमान पेराई सत्र…

वुहान एयरपोर्ट पर 19 भारतीय कोरोना संक्रमित, एयर इण्डिया ने कहा- दिल्ली से निकले तो रिपोर्ट्स नेगेटिव थी

Posted by - November 3, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   वंदे भारत मिशन के तहत नई दिल्ली से वुहान गई एक फ्लाइट में 19 भारतीय यात्रियों के कोरोना…