badrinath

बदरीनाथ धाम में गिरी बर्फ की फुहारें, बारिश से फिर लौटी ठंड

1035 0
चमोली। बर्फबारी से बदरीनाथ (Snowfall in Badrinath) धाम का नजारा खूबसूरत और मनमोहक हो गया है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, गोरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, नीलकंठ आदि की पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब समेत आसपास की ऊंची चोटियों में बीते दिन से रूक-रूक कर बर्फबारी हो रही है जबकि, निचले इलाकों में बारिश होने से एक बार फिर ठंड लौट आई है। औली के गोरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, नीलकंठ पर्वत श्रृंखला में अभी भी बर्फबारी जारी है। वहीं, लगातार हो रही बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में आस्था पथ से बर्फ हटाने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

जहां एक ओर मैदानी इलाकों में लोग धूप की तपिश से परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर पहाड़ों में अभी भी ठंड का एहसास हो रहा है। अप्रैल महीने के तीसरे हफ्ते में भी बदरीनाथ धाम और आसपास के इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है।

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी का नजाारा बेहद सुकून देने वाले हैं। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से नजारा मनमोहक बना हुआ है।

पूरी बदरीपुरी बर्फ की सफेद चादर से ढक चुकी है। बदरीनाथ धाम के अलावा नर नारायण, नीलकंठ, सतोपंथ, माणा, बसुधारा, स्वर्गारोहिणी की चोटियां बर्फ से ढक चुकी है। गौर हो कि बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को खुलने है जिसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू करने को लेकर बैठकों का दौर जारी है।

Related Post

CM Dhami

खेलों से नशे के खिलाफ मजबूत संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने क्रिकेट खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Posted by - May 8, 2026 0
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण के दौरान श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम…
CM Dhami

धामी कैबिनेट में उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति पर लगी मुहर

Posted by - March 14, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट (Uttarakhand Cabinet) की बैठक गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय…
CM Dhami

मुख्यमंत्री उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

Posted by - February 8, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) आज परेड ग्राउंड में सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव…
CM Dhami

ब्रांड उत्तराखंड को मजबूत करें सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर: सीएम धामी

Posted by - November 19, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी vने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से अपने कंटेंट में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों,…
CM Dhami reached AIIMS Rishikesh

सीएम धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना

Posted by - June 27, 2025 0
रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर जनपद रुद्रप्रयाग में हुई बस दुर्घटना में…