Mamta Banerjee

बंगाल का संग्राम: पीएम मोदी पर ममता का हमला, कहा- ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’

1250 0
कोलकोता (दमदम)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं और चार चरणों का मतदान अभी बाकी है। राज्य में राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जमकर चल रहा है। भाजपा नेता दावा कर रहे हैं कि इस बार तृणमूल कांग्रेस की हार पक्की है तो तृणमूल का कहना है कि बंगाल की जनता ‘बाहरियों’ को नकार देगी। तृणमूल प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने सोमवार को दमदम में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को निशाने पर लिया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी Mamta Banerjee)  ने यहां कहा, ‘आप (नरेंद्र मोदी) वोट के लिए बांग्लादेश गए और अब हिंसा हो रही है। चुनाव इसका स्वत: संज्ञान क्यों नहीं ले रहा है? मोदी, आप ट्रंप कार्ड चलने के लिए ट्रंप (अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप) के पास गए और अब बंगाल कार्ड चलने के लिए बांग्लादेश के पास।’

बनर्जी ने आयोग पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘मैं चुनाव आयोग से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि सिर्फ भाजपा की न सुनें, सभी की सुनें, पक्षपाती न बनें।’

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, ‘मैं बहुत दुखी और शर्मिंदा हूं, मैंने आज तक ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा है जो बोलते वक्त मर्यादा की सीमाओं को पार कर जाता हो।’ उन्होंने अपनी सरकार के कार्यों का लेखा जोखा देते हुए कहा, ‘मैंने सभी धर्मों के लिए काम किया है। मैंने क्या नहीं किया है? अब केवल एक चीज बची है, ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’।’ बनर्जी ने इस दौरान राज्य में वाम दलों और कांग्रेस के गठबंधन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां भाजपा की एजेंट हैं।

बनर्जी ने कहा, ‘मैं सौगत दा (तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय) से कह रही हूं कि एक निजी विधेयक में इस बात को भी शामिल किया जाना चाहिए जो गोली चलाने की और हिंसा की बात करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।’

Related Post

CM Yogi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के मन में भरा नया आत्मविश्वास : सीएम योगी

Posted by - September 17, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में देश के 140 करोड़ जनमानस के मन में जहां एक नया…
CM Pushkar Dhami

राज्य का समग्र विकास हमारा लक्ष्य : सीएम पुष्कर धामी

Posted by - December 29, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Dhami) मंगलवार को देर सायं आईएसबीटी स्थित स्थानीय होटल में आयोजित पंचायत उत्तराखण्ड कार्यक्रम…
दुल्हन को मुफ्त एक तोला सोना

राज्य सरकार दुल्हनों को देगी मुफ्त एक तोला सोना, सैनेटरी नैपकिन पर बड़ा फैसला

Posted by - November 20, 2019 0
असम। असम की सर्वदानंद सोनोवाल सरकार ने राज्य में बाल विवाह रोकने के लिए एक नई और बड़ी योजना बनाई…