Noida fire case

नोएडा के झुग्गियों में लगी भीषण आग, दो बच्चों की मौत

960 0

नोएडा। नोएडा में रविवार दोपहर भीषण आग (Fire Breaks Slums in Noida) लग गई। आग थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-63 स्थित बहलोलपुर की झुग्गियों में लग गई है। दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं, बावजूद इसके आग पर काबू नहीं पाया गया। आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई है।

 

बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है, वहां करीब 12 सौ झुग्गियां हैं। आग में जलकर दो बच्चों की मौत हो गई है। दोनों बच्चों को उसकी मां सुलाकर काम पर गई थी। तभी यह हादसा हुआ। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस बल व फायर ब्रिगेड द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह जानकारी गौतमबुद्धनगर पुलिस की मीडिया सेल ने दी है। इन झोपड़ियों में कबाड़ का सामान रखा होने के कारण आग तीव्र गति से फैल रही है। आसपास के सेक्टरों में धुआं ही धुआं है। चारों तरफ धुएं का गुबार बन गया है।

Related Post

समय से अस्तित्व में आएगा गोरखपुर का सैनिक स्कूल, राष्ट्ररक्षा की नर्सरी बनेगा

Posted by - February 4, 2023 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विशेष प्रयास से गोरखपुर में निर्माणाधीन सैनिक कल्याण समय से…
CM Yogi

बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर सीएम योगी ने की लोकमंगल की कामना

Posted by - January 14, 2025 0
गोरखपुर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में…
Maha Kumbh

महाकुंभ-2025 बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की तर्ज पर प्रयागराज के घाटों को नव्य स्वरूप प्रदान का रही योगी सरकार

Posted by - November 16, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ (Maha Kumbh) के पूर्व कुंभ नगरी प्रयागराज के घाट अपने भव्य स्वरूप में नजर आएंगे । योगी सरकार…