Amit Shah

कूचबिहार की घटना का राजनीतिकरण करना बेहद दुखद : अमित शाह

588 0
कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज बंगाल दौरे पर हैं। पश्चिम बंगाल के शांतिपुर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अमित शाह (Amit Shah)  ने कहा कि बंगाल चुनाव के चौथे चरण में शनिवार को एक दुखद घटना हुई, जिस प्रकार से इस घटना का राजनीतिकरण किया जा रहा है, ये बहुत दुखद है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) पर कूचबिहार की घटना का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने इसे दुखद करार दिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या कूचबिहार की घटना के लिए ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) का कुछ दिन पहले का भाषण जिम्मेदार नहीं है।

उन्होंने कहा, मैंने ममता दीदी के बयान देखे हैं, उसी बूथ पर सुबह आनंद बर्मन की गुंडों द्वारा हत्या कर दी गई, ताकि वहां पर मतदान न हो और सीआईएसएफ के हथियार लूटने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि उसी सीतलकुची सीट पर ममता दीदी ने कुछ दिन पहले भाषण दिया था कि केंद्रीय सुरक्षा बल वाले आएं तो उन्हें घेर लो, उन पर हमला करो। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि क्या आपका वो भाषण उन चार लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार नहीं है?

ममता को आनंद बर्मन की मौत पर दुख क्यों नहीं?

शाह (Amit Shah) ने कहा कि ममता दीदी सिर्फ चार लोगों को श्रद्धांजलि देती हैं, उनको आनंद बर्मन की मौत की नहीं पड़ी है। मौत में भी तुष्टिकरण और वोट की राजनीति करना, ममता दीदी ने बंगाल की राजनीति को कितना नीचे​ गिराया है, ये इसका एक उदाहरण है।

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि सीतलकुची की घटना को छोड़कर, पश्चिम बंगाल में अब तक शांतिपूर्ण चुनाव हुए हैं। साथ ही उन्होंने वादा किया कि बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद राजनीतिक और चुनाव संबंधी हिंसा समाप्त हो जाएगी।

Related Post

CM Yogi heard the problems of 200 people in Janta Darshan

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

Posted by - June 28, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में…
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार का फैसला- गरीबों को मिलेगा दो महीने का मुफ़्त राशन

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली।  कोरोना महामारी संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगले दो…
CM Yogi

जरूरतमंद के आवास, बीमार के उपचार की करेंगे व्यवस्था : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 11, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित…