PK

‘ममता के रणनीतिकार ने चैट में मानी हार’, PK बोले- पूरा ऑडियो रिलीज करे बीजेपी!

969 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल 8 चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। इधर दूसरी तरफ प्रशांत किशोर का पत्रकारों से बातचीत का एक ऑडियो जारी किया है। जारी ऑडियो चैट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चुनावी कैंपेन संभाल रहे प्रशांत किशोर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए सुनाई दे रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पत्रकारों से हुई बातचीत की ऑडियो चैट ट्वीट कर जारी किया है जिसमें उन्होंने बीजेपी की तारीफ करते सुनाई दे रहे हैं। प्रशांत किशोर का कहना है कि टीएमसी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरणों में चुनाव हो रहा है। मतगणना दो मई को होगी।

अमित मालवीय ने ट्वीट में कहा कि, क्लब हाउस की एक सार्वजनिक बातचीत में, ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार का मानना ​​है कि टीएमसी के आंतरिक सर्वेक्षणों में भी भाजपा जीत रही है।

'DBR'

बीजेपी की तरफ से क्लब हाउस के चैट को ट्वीट किया गया है। जिसमें ममता बनर्जी के चुनावी रणीतिकार प्रशांत किशोर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि टीएमसी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है। वहीं बंगाल में पीएम मोदी को लेकर क्रेज है। दलित वोट भी बीजेपी की ओर खिसक रही है।

ट्वीट

 

क्लब हाउस की एक सार्वजनिक बातचीत में, ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का मानना ​​है कि टीएमसी के आंतरिक सर्वेक्षणों में भी बीजेपी जीत रही है। वोट मोदी की तरफ जा रहा है, ध्रुवीकरण एक वास्तविकता है, एससी (प.बंगाल की आबादी का 27%), मतुआ सभी भाजपा के लिए मतदान कर रहे हैं!

123

प्रशांत किशोर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की मजबूती की बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं।

123

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरणों में चुनाव हो रहा है। मतगणना दो मई को होगी।

Related Post

नारी सशक्तीकरण

नारी सशक्तीकरण : ममता ने कर्ज लेकर ईरिक्शा खरीद गांव में बेचती हैं सब्जियां 

Posted by - June 11, 2020 0
देहरादून। उत्तराखंड की एक महिला ने खुद के प्रयास से आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनकर नारी सशक्तीकरण की मिसाल पेश की…
CM Yogi worshiped Maa Pateshwari

सीएम ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन, मंदिर की व्यवस्थाओं से हुए रूबरू

Posted by - June 20, 2023 0
लखनऊ। बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की दिनचर्या तड़के ही शुरू हो गई। सीएम योगी…
CM Yogi inspected the proposed public meeting place of the PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण

Posted by - July 29, 2025 0
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने दौरे के दूसरे दिन सुबह प्रधानमंत्री (PM Modi) के प्रस्तावित जनसभा स्थल…
पंकजा मुंडे

पंकजा मुंडे दो सियासी परिवारों की विरासत को बढ़ा रही हैं आगे

Posted by - September 27, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता रह चुके दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी होने के अलावा पंकजा मुंडे दिवंगत बीजेपी नेता…