यूपी में कोरोना से 39 और लोगों की मौत

यूपी में कोरोना से 39 और लोगों की मौत, मिले 8490 नए संक्रमित

776 0

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद और नोएडा समेत कई जिलों में रात्रि कफर्यू लगा दिया है। उक्त कफर्यू मुख्यमंत्री के उस निर्देशमें क्रम में लगाया गयाहै जिसमें उन्होंने सभी जिले के जिलाधिकारियों कहा था कि उनके जिले में 500से अधिक कोरोनापॉजिटिव मिलने पर वे रात नौ बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में  पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 39 और लोगों की मौत हो गई तथा 8490 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कोविड-19 संक्रमित 39 और मरीजों की मौत हो गई, इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9003 हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुल 8490 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 654404 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 606063 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

महाराष्ट्र सरकार और देशमुख की याचिका खारिज

प्रसाद ने बताया कि राज्य में इस वक्त 39338 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 50ञ् मामले सिर्फ चार जिलों लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर से हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में दो लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है।

Related Post

CM Yogi

भाई-भतीजावाद खत्म कर सरकार कर रही निष्पक्ष-पारदर्शी भर्तियां : योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 22, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मिशन रोजगार (Mission Rojgar) के तहत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत…
CM Dhami

इगास पर स्थानीय उत्पादों को अपनों को दें भेंट: सीएम धामी

Posted by - November 1, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में बेडू ग्रूप के सदस्यों…
CM Yogi

कृषि को प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी, प्रॉफिटेबिलिटी से प्रॉस्पेरिटी की ओर ले जाने का समय: सीएम योगी

Posted by - April 8, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी…