एम्स में मोदी ने लगवाया कारोना रोधी दूसरा टीका

एम्स में मोदी ने लगवाया कारोना रोधी दूसरा टीका

1087 0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के एम्स में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली और कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में टीका लेने के लिए पात्र सभी लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने एक मार्च को  पहला टीका लगवाया था। उन्होंने ट्वीट किया कि आज एम्स में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली। वायरस को हराने के कुछ तरीकों में टीकाकरण भी एक तरीका है। अगर आप टीका लेने के पात्र हैं तो जल्द से जल्द टीका लगवाए। कोविन डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण करायें।

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद से अपह्म्तकोबरा कमांडो रिहा

प्रधानमंत्री ने टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की।  मोदी ने भारत बायोटेक द्वारा निर्मित स्वदेशी कोवैक्सीन का टीका लगवाया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिन दो नर्सों ने प्रधानमंत्री को टीका लगाया वे पुडुचेरी की पी निवेदा और पंजाब से निशा शर्मा हैं। निवेदा एक मार्च को उन्हें टीका लगाने वालों में भी शामिल थीं।

Related Post

Naxalites Encounter

सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, एक करोड़ का इनामी समेत 10 नक्सली ढेर

Posted by - September 11, 2025 0
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Naxalites) में मुठभेड़ जारी है। ये मुठभेड़ मैनपुर थाना…