Mulayam Singh yadav

सपा मुख्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव, कार्यकर्ताओं को दिए पंचायत चुनाव में जीत के टिप्स

783 0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने सपा के प्रदेश कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें आगामी महीने में होने वाले पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) को लेकर जीत के टिप्स दिए, जिससे कि पंचायत के चुनाव में समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ सके।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) गुरुवार को अचानक सपा कार्यालय पहुंचे। उनके आने की भनक किसी भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को नहीं थी। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर सपाइयों को पंचायत चुनाव में मजबूती से लड़ने के टिप्स दिए।
जब सपा कार्यालय पर पहुंचे नेता जी..

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  का प्रदेश कार्यालय पर अचानक आना यह कोई पहला वाकया नहीं। इससे पूर्व भी कई बार मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  बिना बताए समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय आ जाते हैं और पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनसे चर्चा करते हैं।
मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के प्रदेश कार्यालय आने की भनक ना तो किसी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी को थी और ना ही किसी कार्यकर्ता को। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनके दुख दर्द को साझा करने के साथ-साथ पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए उन्हें टिप्स दिए।
जहां एक तरफ राजनीतिक दल अपने कार्यक्रमों का जमकर सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वहीं मुलायम सिंह यादव की चुनावी पाठशाला में मोबाइल फोन और कैमरे पूरी तरह से प्रतिबंधित थे, जिन पदाधिकारियों के साथ मुलायम सिंह यादव ने बैठक की उनके भी फोन ऑफ करा दिए गए थे, जिससे कि इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वक्तव्य बाहर न जा सके।

नेता जी ने प्रदेश कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें आगामी महीने में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर जीत के टिप्स दिए, जिससे कि पंचायत के चुनाव में समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ सके।

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पदाधिकारियों के साथ बैठक के सवाल पर समाजवादी पार्टी का कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने से पूरी तरह से साफ इनकार कर रहा है। इससे पूर्व भी कई बार प्रदेश मुख्यालय में मुलायम सिंह यादव ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पदाधिकारी इन बैठकों के बारे में कुछ भी बोलने से पूरी तरह से बचते नजर आते हैं।

Related Post

अखिलेश यादव

‘प्रधानजी देशवासियों का भरोसा खोकर दल-बदल के अनैतिक भरोसे तक सिमटे’ -अखिलेश

Posted by - April 30, 2019 0
लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए पीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘प्रधान जी…
CM Yogi

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर एक माह में रिपोर्ट दें: सीएम योगी

Posted by - September 23, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) की तैयारियों के तहत राज्य के…
Yogi

औद्योगिक, लॉजिस्टिक्स पार्कों की उत्तम कनेक्टिविटी होगी सुनिश्चित, 1253 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार

Posted by - May 15, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में राज्य के औद्योगिक व लॉजिस्टिक सेक्टर (Industrial-Logistics…
Paying Guest Scheme

रामोत्सव 2024: रोजगार के नए अवसर सृजित करने में कारगर बन रही पेइंग गेस्ट योजना

Posted by - January 4, 2024 0
अयोध्या : योगी सरकार (Yogi Government) की ‘नव्य अयोध्या’ परियोजना साकार रूप लेने लगी है। इस ‘नव्य अयोध्या’ में आने…