CORONA in UP

….तो UP में दोनों डोज लेने वालों को किया जाएगा पुरस्कृत

780 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने लोगों को पुरस्कृत (Both dose takers will be rewarded in UP)  किया जा रहा है। टीकाकरण (Corona Vaccination) को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला किया गया था। विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) पर लॉटरी के माध्यम से इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें अधिकतम दो हजार रुपये कीमत के उपहार शामिल होंगे।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि जिन जिलों में 25 हजार ऐसे लोग होंगे, जिनकी दोनों डोज हो गई है, वहां लॉटरी निकालकर पुरस्कार स्वरूप 4 लोगों को उपहार दिए जाएंगे। जिन जिलों में 25 से 50 हजार ऐसे लोग हैं जिन्हें दोनों डोज लगी है, वहां 6 लोगों को और 50 हजार से अधिक टीकाकरण (Corona Vaccination)  वाले जिलों में 8 लोगों को उपहार  (Both dose takers will be rewarded in UP) दिए जाएंगे। कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए उपहार की यह योजना रखी गई है।

UP में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ 11,66,323 लगाई जा चुकी है: अमित मोहन प्रसाद

उन्होंने बताया कि ‘मेरा कोविड केंद्र’ एप डाउनलोड करके घर के आस-पास मुफ्त जांच केंद्र की जानकारी की जा सकती है। महानिदेशक स्वास्थ्य के वेबसाइट पर जाकर इन सभी केंद्रों की सूची देखी जा सकती है। निजी प्रयोगशाला में जांच के लिए 700 रुपये का भुगतान करना होगा। घर से नमूने लेने के लिए 900 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर कोई इस शुल्क से अधिक राशि की मांग करता है तो जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी या हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

हर अस्पताल के लिए बनेगा नोडल अधिकारी

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सभी सीएमओ और चिकित्सा शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि जिलों में प्रत्येक कोविड अस्पताल के लिए एक-एक नोडल अफसर की तैनाती की जाए। यह नियम सरकारी या निजी क्षेत्र के दोनों अस्पतालों पर लागू होगा। नोडल अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि इलाज गुणवत्ता से किया जा रहा है और अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। यदि कहीं पर अधिक धनराशि लेने की शिकायत या कोई बात होगी तो उसको भी नोडल अधिकारी देखेंगे।

Related Post

Codeine Cough Syrup Case

योगी सरकार की कोर्ट में प्रभावी पैरवी का असर, शुभम जायवाल और भोला प्रसाद पर चलेगा NDPS एक्ट का मुकदमा

Posted by - December 19, 2025 0
लखनऊ : कोडिनयुक्त कफ सिरप (Codeine Cough Syrup) के अवैध डायवर्जन से जुड़े मामलों में योगी सरकार को बड़ी कानूनी…
पूर्व सांसद पर गैगेस्टर का आरोप

अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने वाले धनंजय सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित

Posted by - March 5, 2021 0
मऊ जिले के गोहना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह…
CM Yogi

कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मूर्ति का सीएम योगी ने किया अनावरण

Posted by - August 21, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने बुधवार को राजधानी के बुद्धेश्वर चौराहे पर कीर्ति चक्र विजेता शहीद…