Maharastra

महाराष्ट्र में कोरोना से जान गंवाने वाले 8 लोगों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

825 0

औरंगाबाद।  महाराष्ट्र के बीड जिले में कोविड-19 (covid 19) से जान गंवाने वाले आठ लोगों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर कर दिया गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि एक अस्थायी शवदाह गृह में जगह की कमी के चलते ऐसा किया गया।

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच यहां पर चौंकाने वाली बाद सामने आई है। दरअसल, बीड में कोरोना से जान गंवाने वाले आठ लोगों का अतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया है।

उन्होंने कहा कि क्योंकि अंबाजोगई नगर के शवदाहगृहों में संबंधित लोगों का अंतिम संस्कार किए जाने का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया था। इसलिए स्थानीय अधिकारियों को अंत्येष्टि के लिए दूसरी जगह ढूंढ़नी पड़ी जहां जगह कम थी।

अंबाजोगई नगर परिषद के प्रमुख अशोक साबले ने बताया कि वर्तमान में हमारे पास जो शवदाहगृह हैं। वहां संबंधित मृतकों का अंतिम संस्कार किए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसलिए हमें नगर से दो किलोमीटर दूर मांडवा मार्ग पर एक अन्य स्थान ढूंढ़ना पड़ा।

उन्होंने कहा कि इस नए अस्थायी अंत्येष्टि गृह में जगह की कमी है।

अधिकारी ने बताया कि इसलिए, मंगलवार को हमने एक बड़ी चिता बनाई और इस पर आठ शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। यह बड़ी चिता थी और शवों को एक-दूसरे से एक निश्चित दूरी पर रखा गया था।

उन्होंने कहा कि चूंकि कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और इसके चलते मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। इसलिए अस्थायी शवदाह गृह को विस्तारित करने तथा मानसून शुरू होने से पहले इसे वाटरप्रूफ बनाए जाने की योजना तैयार की जा रही है।

बीड जिले में मंगलवार को संक्रमण के 716 नए मामले सामने आए जहां महामारी के अब तक सामने आए मामलों की कुल संख्या 28,491 हो गई है। जिले में कोविड-19 (covid 19)से अब तक 672 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Post

CM Nayab Singh Saini

देश-दुनिया में परचम लहराने वाले खिलाड़ियों की माताओं का सम्मान गौरव का विषय – मुख्यमंत्री

Posted by - January 3, 2025 0
गुडग़ांव: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने गुरुग्राम में क्रीड़ा भारती की हरियाणा प्रांतीय ईकाई की…
PM narendra modi

पीएम मोदी ने कहा- “दीदी हार आपके सामने है, अब इसे स्वीकार कीजिए”

Posted by - April 3, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। सभी पार्टियां अपना दमखम लगा रही है। पीएम…
O Paneerselvam

AIADMK प्रमुख पन्नीरसेल्वम ने कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र- कहा हम जीत रहे हैं..

Posted by - April 1, 2021 0
चेन्नई। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) प्रमुख ओ.पन्नीरसेल्वम (O. Panneerselvam) और के. पलानीस्वामी (K. Palaniswami)ने कार्यकर्ताओं को पत्र…
घर पर बनाएं फेस मास्क

कोरोना वायरस से बचने के लिए घर पर बनाएं फेस मास्क, जानें पूरा प्रोसेस

Posted by - April 4, 2020 0
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से ताज़ा परामर्श में लोगों…
CM Dhami

भीमताल बस दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने दिए बेहतर इलाज और सघन चेकिंग के निर्देश

Posted by - December 26, 2024 0
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) गुरुवार को एक दिवसीय कार्यक्रम हेतु हल्द्वानी पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल…