Cm Yogi holds meeting

आपदा में तेजी से लोगों को मिले राहत: योगी आदित्यनाथ

930 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को अपने सरकारी आवास पर बैठक (CM Yogi Holds Meeting) के दौरान कहा कि सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आग लगने की यदि कोई दुर्घटना हो तो प्रभावित लोगों को तत्काल राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। जनहानि, पशु हानि या फसल को हुए नुकसान की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल अनुमन्य मुआवजा राशि प्रदान की जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने गर्मी के मौसम में आग लगने की दुर्घटनाओं को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में अग्निशमन केन्द्र पूरी तरह सक्रिय रहें जिससे आग लगने की किसी भी दुर्घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

मुख्यमंत्री(CM Yogi) ने कहा कि एमएसपी के तहत गेहूं की खरीद पूरी सक्रियता से की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने गेहूं खरीद कार्य में किसानों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन स्थापित किए जाने के निर्देश दिए।

गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था दुरुस्त हो

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि निराश्रित गो-आश्रय स्थलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबन्ध किया जाए। संरक्षित गोवंश के लिए गो-आश्रय स्थलों में पीने के लिए पानी, चारा, छाया आदि की समुचित उपलब्धता रहे। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों के लिए अभी से भूसे की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे स्मार्ट फोन, जल्द बढ़ेगा और मानदेय

Posted by - September 28, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में बड़ी भूमिका अदा करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तोहफा…
CM Yogi Adityanath

रामायण विश्‍व महाकोश के प्रथम संस्‍करण का CM योगी करेंगे विमोचन

Posted by - March 5, 2021 0
लखनऊ । रामायण विश्‍वमहाकोश का प्रथम संस्‍करण प्रकाशन के लिए तैयार हो गया है। शनिवार को सीएम योगी ऐतिहासिक संस्‍करण…
cm yogi

आज हुए देश के सर्वांगीण विकास के पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रेरणा: सीएम योगी

Posted by - September 25, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Deen Dayal Upadhyay) की 107वीं पुण्यतिथि पर चारबाग…