Bike boat Sc

बाइक बोट घोटाले के आरोपी विशाल की तीन करोड़ की संपत्ति सील

822 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस ने 42 हजार करोड़ रुपये के बाइक बोट घोटाले (Bike Boat Scam) के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल कुमार की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति को सील कर दिया। पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार की पत्नी को भी नोटिस थमाया है। रविवार को मेरठ पहुंची पुलिस की इस कार्रवाई से अफरा-तफरी फैल गई।

पुलिस ने 42 हजार करोड़ रुपये के बाइक बोट घोटाला (Bike Boat Scam) मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल कुमार की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति को सील कर दिया।  बाइक बोट घोटाले (Bike Boat Scam) में कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने मेरठ के मवाना और हस्तिनापुर में आरोपी की संपत्तियों को खंगाला। इसके बाद उन्हें सील करने की कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक जब्त की गई संपत्ति की जल्द नीलामी की जाएगी। पुलिस की अचानक की गई इस कार्रवाई से विशाल के करीबियों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के बाद पुलिस की टीम लौट गई।

जाने क्या है पूरा मामला

बता दें कि बाइक बोट घोटाले (Bike Boat Scam) मामले में नोएडा में दर्जनों मुकदमे दर्ज किए गए थे। आर्थिक अपराध शाखा इन मुकदमों की जांच कर रही है। इस मामले में अब तक मास्टर माइंड बीएन तिवारी समेत एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले पर कोर्ट ने भी सख्त रवैया अपनाया हुआ है। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत लोगों की गाढ़ी कमाई को हड़प कर अर्जित की गई संपत्तियों पर पुलिस की पैनी निगाह है। आरोपियों के पास से मिली संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है।

Related Post

lucknow,ak sharma

नगर विकास मंत्री ने लखनऊ नगर निगम के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Posted by - May 15, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन मंत्री एके शर्मा(AK Sharma) ने नगर निकायों…
Sify Chairman Raju Vegesanane meets CM Yogi

मुख्यमंत्री से मिले सिफी के चेयरमैन राजू वेगेसना, लखनऊ–नोएडा में ‘AI सिटीज’ पर हुई अहम चर्चा

Posted by - December 23, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के वैश्विक मानचित्र पर अग्रणी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी…
Maha Kumbh

Maha Kumbh 2025 में स्पीड बोट और मिनी क्रूज से मिनटों में संगम पहुंच सकेंगे श्रद्धालु

Posted by - October 24, 2024 0
प्रयागराज: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सरल बनाने की तैयारियां पूरे जोर पर…
industrial land

औद्योगिक भूमि के प्रभावी उपयोग में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में

Posted by - December 27, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने देश के औद्योगिक मानचित्र पर मजबूती के साथ…