Prime Minister visits covid-19 in a high-level meeting

उच्चस्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री जाने कोविड-19 के हालात

747 0

देशभर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और जारी टीकाकरण अभियान के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। रविवार को देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में आए कोविड-19 के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर।,24,85,509 हो गई है।

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले

प्रधानमंत्री ने देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर बुधवार को चिंता जताई थी और इसे फिर से फैलने से रोकने के लिए   तीव्र एवं निर्णायक   कदम उठाने का आह्वान किया।  पिछले महीने प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से डिजिटल माध्यम से संवाद किया था और कहा था कि अगर इस बढ़ती हुई महामारी को यहीं नहीं रोका जाएगा तो देशव्यापी संक्रमण की स्थिति बन सकती है।

 

Related Post

बर्थडे स्पेशल: 10 साल की उम्र में जानें भूपेन हजारिका ने कौन सा गाया था पहला गाना

Posted by - September 8, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। खूबसूरत आवाज से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले मशहूर गायक भूपेन हजारिका का यानी 8 सितंबर को…
Governor Bandaru Dattatreya

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Posted by - May 30, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ( Bandaru Dattatreya) ने देश व प्रदेशवासियों को हिन्दी पत्रकारिता दिवस (Hindi Journalism Day)…
lata mangeshkar

नाजुक हालत से घिरी लता मंगेशकर अब हैं पहले से बेहतर, परिवार वालों ने किया सभी को शुक्रिया

Posted by - November 13, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। स्वर कोकिला कही जाने वाली 90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर की दो दिनों से हालत काफी नाजुक थी।…