फोन पर रैली संबोधित करते हुए बोले योगी, ममता ने नहीं दी हेलीकॉप्टर उतारने की मंजूरी

1389 0

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के हेलीकॉप्टर उतरने के लिए बंगाल सरकार ने मंजूरी नहीं दी। सीएम उत्तर बंगाल के बालुरघाट में रैली को संबोधित करने वाले थे। तो आज पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में एक रैली को फोन से संबोधित किया।

ये भी पढ़ें :-भागवत ने राम मंदिर पर सरकार को दिया इतने महीने का समय

आपको बता दें बंगाल सरकार की ओर से उनके हेलीकॉप्टर को उतरने न देने की मंजूरी न मिलने के बाद उन्होंने फोन के जरिए रैली को संबोधित किया। फोन पर रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुआ कहा कि बंगाल में जिस तरह से प्रशासन काम कर रहे है वह स्वीकार्य नहीं है। एक लोकतंत्र में ऐसा नहीं हो सकता है।

ये भी पढ़ें :-जम्मू में रैली को संबोधित करते हुए PM का कांग्रेस पर बड़ा हमला 

जानकारी के मुताबिक योगी ने कहा, ‘ममता बनर्जी ने शुरू से ही भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ’ आंदोलन का विरोध किया है। अमित शाह को इस पहल को शुरू करने के लिए वहां जाना था,लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने इसे रोक दिया। आज बालुरघाट और रायगंज में मेरी रैलियां थीं, लेकिन उन्होंने हेलिकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी।


ये भी पढ़ें :-त्रिशक्ति सम्मेलन में सपा –बसपा को लेकर गरजे बीजेपी अध्यक्ष 

इसलिए टेलीफोन के माध्यम से रैली को संबोधित करना पड़ा साथ ही उन्होंने कहा कि जिस मजबूती से भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के गुंडों का मुकाबला किया है मैं उसके लिए आप सभी का अभिनंदन करता हूं। बंगाल में भाजपा की  सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार जनभावनाओं को दबाने का काम कर रही है और प्रशासन टीमएमसी वर्कर के रूप में कार्य कर रहा है।

Related Post

सीएम के कानपुर दौरे पर सपा, बसपा, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कई नेता नजरबंद

Posted by - September 16, 2019 0
कानपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी सोमवार को कानपुर दौरे पर हैं। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में सीएम के साथ…
CM Yogi

सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता की मिसाल प्रस्तुत करें : सीएम योगी

Posted by - June 27, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार दोपहर बाद भटहट के पिपरी में राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय में…
Solar

आवासीय सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की योगी सरकार की नई पहल

Posted by - January 23, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) और सतत विकास…
CM Yogi

पुलिसकर्मियों का बलिदान प्रदेश और देश की अमूल्य पूंजी: मुख्यमंत्री

Posted by - October 21, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को रिज़र्व पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस समारोह में प्रदेश…