surjewala

भाजपा के उम्मीदवार की गाड़ी से मिली EVM , उसके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई: रणदीप सिंह सुरजेवाला

656 0

नई दिल्ली। असम के करीमगंज में भाजपा उम्मीदवार की कार से ईवीएम (EVM Found Patharkandi BJP Candidate) मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले में चुनाव आयोग ने वहां के जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। जिस गाड़ी में ईवीएम मिली थी वह कार पाथरकांडी से भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु पाल की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ईवीएम लावारिस बोलेरो में मिली थी। गौरतलब है कि गुरुवार को असम में दूसरे चरण का मतदान समाप्त हुआ। दूसरे चरण में 76.96 फीसदी वोटिंग हुई। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा उम्मीदवार की कार में कथित रूप से ईवीएम मशीनें देखी जा रही है।

 

रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने  EVM मामले पर मीड़िया से बात करते हुए पूछा कि चुनाव आयोग ने रतबाड़ी में तो दोबारा मतदान के आदेश दे दिए हैं लेकिन ईवीएम तो पथरकंडी के बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल की गाड़ी से मिली थी। चुनाव आयोग को देश को जवाब देना चाहिए कि भाजपा के जिस उम्मीदवार की गाड़ी से ईवीएम मिली थी, उसके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई: रणदीप सिंह सुरजेवाला

रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने कहा कि चुनाव आयोग की गाड़ी खराब हुई और भाजपा का उम्मीदवार गाड़ी लेकर पहुंच गया, कृष्णेंदु पॉल की गाड़ी में चुनाव आयोग EVM ट्रांसपोर्ट कर रहा था। चुनाव आयोग बताए कि आपको पूरे असम में भाजपा के उम्मीदवार की गाड़ी ही मिली?

Related Post

narayan sami

पुडुचेरी : कांग्रेस सरकार गिरी, विश्वास मत में हार के बाद नारायणसामी का इस्तीफ़ा

Posted by - February 22, 2021 0
पुडुचेरी । पुडुचेरी (Puducherry) विधानसभा में कांग्रेस अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई है। स्पीकर ने ऐलान किया कि सरकार…
चार बॉयफ्रेंड

रिलेशनशिप : चार बॉयफ्रेंड के साथ रहने वाली महिला हुई प्रेग्नेंट, बोलीं-‘चारों होंगे बाप’

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में एक 20 साल की महिला एक ही वक्त में चार बॉयफ्रेंड के साथ…
CM Dhami inspected the disaster-affected areas of Chamoli

मुख्यमंत्री ने चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Posted by - September 20, 2025 0
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान…