दो बच्चों की गला दबाकर मां ने की हत्या

दो बच्चों की गला दबाकर मां ने की हत्या

900 0

बड़ौत में एक महिला ने अपने पति से हुए विवाद के बाद बृहस्पतिवार को अपने दो बच्चों की गला दबाकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि छपरौली के मोहल्ला कुरैशियान में गुलाब नामक व्यक्ति की पत्नी अंजुम (35) ने अपने बेटे उमेर (10) और बेटी अलिफ्शा (5) की गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। अंजुम को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

सवा तीन लाख छात्र देखेंगे नि:शुल्क चिड़ियाघर

शुरुआती जांच में पता चला है कि गुलाब हरियाणा के गुडगांव और फरीदाबाद में कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है और हरियाणा में ही रहता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को किसी बात को लेकर गुलाब का अपनी पत्नी अंजुम से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद नाराज होकर गुलाब फरीदाबाद चला गया था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Post

AK Sharma

देश में सर्वाधिक 30,618 मेगावॉट विद्युत आपूर्ति उत्तर प्रदेश में की गई: एके शर्मा

Posted by - February 28, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार को विधान सभा के बजट…