Explosion in Moradabad's firecracker factory

मुरादाबाद के पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 24 से अधिक महिलाएं झुलसी

659 0

मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले की कांठ तहसील के फकीर गंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पटाखा फैक्ट्री में भरे पड़े बारूद में धमाका (Explosion in Moradabad’s firecracker factory) हो गया। धमाके से फैक्ट्री में पटाखा बना रहीं 24 से अधिक महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं।

कांठ तहसील के फकीर गंज क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में पटाखा बनाते समय बारूद में हुए धमाके से 24 से अधिक महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं। धमाका इतनी तेज था कि फैक्ट्री की छत पर पड़ी टीन की चादर हवा में उड़ गई।

बारूद की आग से झुलसी महिलाओं को उपचार के लिए कांठ सीएचसी, प्राइवेट अस्पताल के अलावा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाके के बाद फैक्ट्री मालिक फरार हो गया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल में भर्ती सात में से दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

Related Post

Terracotta

जब ब्रांड एम्बेसडर मुख्यमंत्री तो क्यों न इतराए टेराकोटा

Posted by - September 9, 2024 0
गोरखपुर। जिस उत्पाद के ब्रांड एम्बेसडर खुद मुख्यमंत्री हों, उसका इतराना तो स्वाभाविक होगा। गोरखपुर की माटी के अद्भुत शिल्प…
AK Sharma

एके शर्मा ने सफाई मित्रों को सफाई किट देकर, शाल भेंटकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

Posted by - September 26, 2024 0
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने जनपद अलीगढ़ में अपने प्रवास के…
CM Yogi paid tribute to Lalji Tandon by garlanding his statue

लालजी टंडन ने 7 दशक तक राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाकर रखी : सीएम योगी

Posted by - April 12, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण…