पुलिस मुठभेड़ में इनामी डकैत की मौत

पुलिस मुठभेड़ में इनामी डकैत की मौत

785 0

चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माड़ो बंधा के जंगल में बुधवार दोपहर पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का एक इनामी डकैत मारा गया। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि बहिलपुरवा थाना क्षेत्र माड़ो बंधा के जंगल में कुछ डकैत किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बैठे हैं, जिस पर विशेष कार्य बल (एसओजी) के साथ पुलिस ने डकैतों की घेराबंदी कर उन्हें आत्मसमर्पण के लिए ललकारा, लेकिन डकैतों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पूर्वाेत्तर भारत का पहला नशामुक्ति केंद्र बनेगा

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से एक डकैत घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। डकैत के पास से एक रायफल बरामद हुई है।
एसपी ने बताया कि मृत डकैत के पास से बरामद आधार कार्ड से उसकी पहचान भालचन्द्र यादव के रूप में हुई। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह डेढ़ लाख रुपये के इनामी डकैत गौरी यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य था। उस पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Related Post

जगन्नाथ यात्रा पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने जगन्नाथ यात्रा पर लगाई रोक, सीजेआई बोले- भगवान माफ करेंगे

Posted by - June 18, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना महामारी के मद्देनजर ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ की इस वर्ष होने वाली…
Tanzin Fatima

साइकिल रैली जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए है शांतिपूर्ण आंदोलन : तंज़ीन फातिमा

Posted by - March 11, 2021 0
रामपुर(मुजाहिद खान)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में रामपुर से 12…
land scam

धामी सरकार का भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ा प्रहार जारी, 3 साल में 150 पर कसा शिकंजा

Posted by - May 10, 2025 0
देहारादून। धामी सरकार (Dhami Government) का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार जारी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के भ्रष्टाचार…