Mary Kom

उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया प्रोत्साहन, मैरी कॉम ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री से की मुलाकात

2 0

देहरादून। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से गुरुवार को ओलंपिक पदक विजेता, विश्व विख्यात बॉक्सर एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य मैरी कॉम (Mary Kom) ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में खेलों के विकास तथा युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में कॉर्पोरेट एवं गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से खेल क्षेत्र में युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही खेल अवसंरचना, प्रशिक्षण सुविधाओं और प्रतिभावान खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के उपायों पर भी चर्चा हुई।

प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराकर उत्तराखंड में खेल संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है।

बैठक में इस बात पर भी विचार किया गया कि विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंचों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया जाए।

इस अवसर पर सचिव रणवीर सिंह, खेल निदेशक दीप्ती सिंह तथा मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Holika Dahan

भगवान विष्णु के प्रति प्रहलाद की अटूट भक्ति का गवाह है मथुरा के इस गांव की चमत्कारी होली

Posted by - March 8, 2020 0
मथुरा। देश के सभी राज्यों में अलग-अलग तरीके से होली का त्याहौर मनाया जाता हैं। देश का हर हिस्सा किसी न किसी…
Mamta Banerjee

10 नोटिस जारी करने पर भी नहीं पड़ेगा कोई फर्क लेकिन नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायतों का क्या हुआ? : ममता बनर्जी

Posted by - April 8, 2021 0
कोलकाता। चुनाव आयोग ने हुगली में एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं से अपील…
Justice Hima Kohli

तेलंगाना हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बन जस्टिस हिमा कोहली ने रचा इतिहास

Posted by - January 7, 2021 0
हैदराबाद । जस्टिस हिमा कोहली (Justice Hima Kohli ) गुरुवार सुबह तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ले…

दिग्दर्शक सौमित्र सिंह ने नसीरुद्दीन शाह अभिनीत फिल्म ‘द वॉलेट’ से किया अपने निर्देशन करियर का डेब्यू

Posted by - March 28, 2020 0
निर्देशक सौमित्र सिंह ने अपने निर्देशन की शुरुआत लघु फिल्म द वॉलेट से की जिसमें नसीरुद्दीन शाह और नवनी परिहार…