CM Yogi

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

0 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में हुई जनहानि को अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक बताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि दिल्ली में दुर्भाग्यपूर्ण भीषण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

Related Post

CM Yogi

एक-एक निवेशक से करें संवाद, जमीन पर उतारें हर निवेश प्रस्ताव: सीएम योगी

Posted by - March 15, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को विभिन्न मंत्रियों, विभागीय अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों के साथ अयोध्या…

अर्थव्यवस्था पर मनमोहन सिंह की सलाह मानना सरकार के देशहित में – शिवसेना

Posted by - September 4, 2019 0
नई दिल्ली। शिवसेना ने देश में मौजूदा आर्थिक मंदी पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का समर्थन किया है शिवसेना की…