CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

7 0

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (yogi Government) प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को भव्य एवं नव्य स्वरूप प्रदान करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मंदिर कॉरिडोर, तीर्थ स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विकास और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहन देकर सरकार प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को विश्व पटल पर और मजबूती से स्थापित कर रही है।

देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर होने वाली भव्य गंगा आरती श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। इसी क्रम में प्रयागराज के पावन संगम क्षेत्र में अब प्रतिदिन फ्लोटिंग जेटी पर भव्य गंगा आरती का आयोजन शुरू हो गया है। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने संगम तट पर स्थित फ्लोटिंग जेटी पर गंगा पूजन के बाद आरती उतारी और इसका शुभारंभ किया।

मेलाधिकारी एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि फ्लोटिंग जेटी पर पहली बार गंगा आरती शुरू की गई है। इससे संगम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रत्येक शाम को एक अविस्मरणीय दिव्य अनुभूति प्राप्त होगी।

मेला प्राधिकरण की वेबसाइट का लोकार्पण-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नगर निगम के नवनिर्मित सदन के लोकार्पण के साथ ही प्रयागराज मेला प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया।

मेलाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि इस वेबसाइट पर संगम क्षेत्र में आयोजित होने वाले सभी धार्मिक आयोजनों, विभिन्न स्नान तिथियों, उपलब्ध सुविधाओं और संबंधित विभागों के संपर्क नंबरों की विस्तृत जानकारी एक जगह उपलब्ध होगी। वेबसाइट में क्षेत्र की गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर, अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों से कनेक्टिविटी और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी गई है। यह वेबसाइट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक उपयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म साबित होगी, जो उन्हें संगम की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक और यादगार बनाने में मदद करेगी।

Related Post

Sarvodaya School

सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 22 मार्च अंतिम तिथि, 30 को परीक्षा

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ:  समाज कल्याण विभाग और जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (Sarvodaya Schools) में शैक्षिक सत्र…
Maha Kumbh

माघ पूर्णिमा स्नान पर प्रयागराज महाकुम्भ में होगा विशेष यातायात प्रबंध

Posted by - February 11, 2025 0
माघ पूर्णिमा स्नान पर प्रयागराज महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) aमें माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व को देखते हुए…
Roads

275 करोड़ रुपए से उत्तर प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बना रही योगी सरकार

Posted by - September 22, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश की व्यापक कायाकल्प की…
CM Yogi

G-20 की मेजबानी को अविस्मरणीय बनाने लखनऊ में बनेगा G-20 पार्क: सीएम योगी

Posted by - December 28, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में…
Deepotsav

अयोध्या ने बनाया नया कीर्तिमान, 22.23 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की नगरी

Posted by - November 11, 2023 0
लखनऊ/अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अयोध्या ने नया कीर्तिमान बनाते हुए दीपोत्सव 2023 (Deepotsav) में 22.23 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए।…