Chardham Yatra

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

3 0

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में इस वर्ष श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिल रही है। यात्रा के शुरुआती एक माह में ही दर्शनार्थियों की संख्या 20 लाख के करीब पहुंच गई है। शुक्रवार तक कुल 19 लाख 80 हजार 437 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं, जबकि एक दिन में रिकॉर्ड 89 हजार 079 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन और बेहतर यात्रा प्रबंधन के चलते श्रद्धालुओं का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचालित इस यात्रा के दौरान चारों धामों—केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री—में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हालांकि, प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के कारण यात्रा व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।

आंकड़ों के अनुसार, 19 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा के 34 दिनों में सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। यहां अब तक 7 लाख 82 हजार 136 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं बद्रीनाथ धाम में 5 लाख 24 हजार 218, यमुनोत्री धाम में 3 लाख 39 हजार 818 और गंगोत्री धाम में 3 लाख 34 हजार 265 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

शुक्रवार को एक दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी रिकॉर्ड स्तर पर रही। सबसे अधिक 30 हजार 218 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे, जबकि बद्रीनाथ में 27 हजार 992, यमुनोत्री में 16 हजार 201 और गंगोत्री धाम में 14 हजार 668 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने की स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि यात्रा निर्बाध और सुरक्षित बनी रहे।

Related Post

Savin Bansal

कोषागार में पेंशन जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का डीएम ने किया उद्घाटन

Posted by - November 25, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने राज्य स्थापना की रजत जयंती पर 25 नवंबर,2025 को मुख्य कोषागार देहरादून में…
CM Yogi

योगी कैबिनेट ने 1.5 लाख कर्मचारियों की नियत यात्रा भत्ता बढ़ाने पर लगाई मुहर

Posted by - January 7, 2020 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के 1.5 लाख…
President Ram Nath kovind In jabalpur

सभी हाई कोर्ट को अपने निर्णयों का हिंदी में अनुवाद कराना चाहिए : राष्ट्रपति

Posted by - March 6, 2021 0
जबलपुर । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) दो दिन के मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। राष्ट्रपति यहां ऑल इंडिया…
Ashok Dinda

बंगाल चुनाव : भाजपा उम्मीदवार अशोक डिंडा को मिली Y प्लस सुरक्षा

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले की मोयना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा…
Pushkar Singh Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Posted by - June 23, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ…