Keshav Maurya

विपक्ष मुसलमानों पर राजनीति करना बंद करे, अखिलेश को मुसलमान नहीं, सिर्फ उनके वोट पसंद हैं: केशव प्रसाद मौर्य

5 0

दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज मीडिया से वार्ता करते हुए विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उप मुख्यमंत्री ने दोटूक शब्दों में कहा कि विपक्ष अब मुसलमानों के नाम पर राजनीति करना बंद करे। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को वास्तव में मुसलमान पसंद नहीं हैं, बल्कि उन्हें सिर्फ मुसलमानों के वोट पसंद हैं। सपा केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण का खेल खेलती आई है।

मीडिया से बातचीत करते हुए  केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने समाजवादी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा: आज समाजवादी पार्टी के पास जमीनी कार्यकर्ताओं का टोटा है। सपा में कार्यकर्ताओं की जगह अपराधियों और माफियाओं की फौज भरी हुई है। यह वो पार्टी है जो जनता के कल्याण के बजाय अपराधियों को संरक्षण देने का काम करती है।

हार के डर से संवैधानिक संस्थाओं पर ठीकरा फोड़ता है विपक्ष

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने विपक्ष की मानसिकता पर प्रहार करते हुए कहा कि जब भी चुनाव होते हैं और विपक्ष को अपनी हार साफ नजर आने लगती है, तो वे अपनी कमियां छुपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर कीचड़ उछालना शुरू कर देते हैं। चुनाव हारने पर इलेक्शन कमीशन (चुनाव आयोग) को गलत ठहराना, ईवीएम पर सवाल उठाना और केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ अनर्गल व दुष्प्रचार करना विपक्ष की पुरानी आदत बन चुकी है। देश की जनता अब इनके इस दोहरे चरित्र और ड्रामे को अच्छी तरह समझ चुकी है।

कमल का बटन विकास की गारंटी, साइकिल का बटन विनाश का संकेत

जनता को जागरूक करते हुए श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता भली-भांति जान गई है कि उज्ज्वल भविष्य कहाँ है। उन्होंने कहा: जनता जान चुकी है कि ‘कमल’ का बटन दबाने से चौतरफा विकास होगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा और कानून व्यवस्था मजबूत होगी। इसके विपरीत, ‘साइकिल’ का बटन दबाने का मतलब है कि सपा फिर से जनता का गला दबाने और गुंडाराज वापस लाने का काम करेगी।

डबल इंजन सरकार के विकास का पहिया गतिमान

केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि आज  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के विकास का पहिया पूरे देश और प्रदेश में तेजी से घूम रहा है। जनकल्याणकारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास न तो कोई नीति है, न कोई विजन और न ही कोई मुद्दा बचा है। उनके पास केवल कोरा ढोल पीटने और झूठ फैलाने के अलावा कोई दूसरा कार्य नहीं रह गया है। आगामी समय में भी जनता विकास विरोधी ताकतों को पूरी तरह से नकार देगी।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने पिछले साढ़े छह वर्षों में 6,55,684 करोड़ का लोन वितरित कर रचा कीर्तिमान

Posted by - January 3, 2024 0
लखनऊ : पिछली सरकारों में उपेक्षा का शिकार एमएसएमई सेक्टर योगी राज में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ…
Chandrashekhar Upadhyay

समर अभी शेष है….

Posted by - July 22, 2021 0
नैनीताल हाईकोर्ट में मुकदमों की कार्यवाही हिंदी में शुरू कराने की अपनी मुहिम की यादों को देश के साथ साझा…
Mukhtar Ansari

माफिया मुख्तार अंसारी को UP लाने की कवायद शुरू, एंबुलेंस पहुंची पंजाब

Posted by - March 31, 2021 0
लखनऊ/मोहाली। माफिया मुख्तार अंसारी को यूपी लाने की कवायद तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद माफिया…