CM Dhami

उत्तराखंड के 13 जिलों को ₹1018 करोड़ की सौगात, जिला योजना के लिए धामी सरकार ने जारी किया बजट

4 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के अनुमोदन के बाद प्रदेश के सभी 13 जनपदों को जिला योजना के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए कुल ₹1018.21 करोड़ की धनराशि आवंटित कर दी गई है। इस राशि का उद्देश्य जनपदों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत ढांचे को मजबूत करना तथा विकास योजनाओं को गति देना है।

जिला योजना के तहत आवंटित कुल राशि में अनुसूचित जाति उपयोजना के लिए ₹200.221 करोड़, अनुसूचित जनजाति उपयोजना के लिए ₹30.007 करोड़ तथा सामान्य मद के अंतर्गत ₹787.978 करोड़ शामिल हैं। सरकार ने यह धनराशि जनपदों की आवश्यकताओं और क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जारी की है।

पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला योजना के तहत ₹1010.23 करोड़ की धनराशि जारी की गई थी, जिसके सापेक्ष मार्च 2026 तक जनपदों द्वारा ₹996.72 करोड़ व्यय किए गए। शेष बची राशि वित्त विभाग को वापस समर्पित कर दी गई थी।

जनपदवार आवंटन में पौड़ी को सर्वाधिक ₹119.977 करोड़ की राशि मिली है, जबकि देहरादून को ₹99.394 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा नैनीताल  जनपद को ₹70.189 करोड़, ऊधमसिंह नगर को ₹74.132 करोड़, अल्मोड़ा को ₹74.737 करोड़, पिथौरागढ़ को ₹71.737 करोड़, बागेश्वर को ₹59.618 करोड़, चम्पावत को ₹76.914 करोड़, टिहरी को ₹95.215 करोड़, चमोली को ₹74.237 करोड़, उत्तरकाशी को ₹76.542 करोड़, रुद्रप्रयाग को ₹58.158 करोड़ और हरिद्वार को ₹67.356 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि जिला योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनोपयोगी योजनाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार संतुलित और समावेशी क्षेत्रीय विकास के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध है तथा हर जनपद की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related Post

Nayab Singh Saini

हिसार में राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां पूरी

Posted by - June 18, 2024 0
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप स्टेडियम में 21 जून को होने वाले राज्य स्तरीय 10वें…
CM Yogi

यूपी के दुर्दांत माफिया से थी कांग्रेस की व्यावसायिक पार्टनरशिप थीः मुख्यमंत्री

Posted by - September 30, 2024 0
भिवानी/हिसार/नारनौंद/पंचकुला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को भी कांग्रेस को खूब लताड़ा। बोले कि 500…
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

पीएम मोदी के एक क्लिक पर 6 करोड़ किसानों के खाते में 12 हजार करोड़ रुपये पहुंचे

Posted by - January 2, 2020 0
कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे हैं। तुमकुर में उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की…