नवनिर्वाचित असम सरकार के शपथ ग्रहण में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

2 0

गुवाहाटी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को असम पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नवनिर्वाचित राजग सरकार के शपथ ग्रहण में शिरकत की। हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के नवनियुक्त सदस्यों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। 

इससे पहले एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का स्थानीय कलाकारों ने वाद्ययंत्रों व नृत्य के साथ परंपरागत ढंग से स्वागत किया, जबकि पारंपरिक परिधान में उपस्थित महिलाओं ने उनका अभिवादन किया।

एयरपोर्ट पर मौजूद जन समुदाय ने सीएम योगी का जयकारों संग स्वागत किया तो सीएम योगी ने भी हाथ जोड़कर सभी के प्रति आभार जताया।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ में अग्नि जनित घटनाओं के खिलाफ एडब्ल्यूटी बनेगा सुरक्षा कवच

Posted by - December 26, 2024 0
महाकुम्भनगर। उत्तर प्रदेश में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी क्रम में, उत्तर प्रदेश अग्निशमन…
dhami

प्रधानमंत्री को अल्मोडा की प्रसिद्ध बाल मिठाई भेंट कर राज्य को दी पहचान : धामी

Posted by - May 24, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार की सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारत की…