CM Yogi

जल जीवन मिशन के तहत खोदी गईं सड़कों और गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश

4 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल जीवन मिशन के तहत खुदाई का काम करते समय सुरक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन किया जाए और कार्य संपन्न होते ही खोदी गई सड़कों व गड्ढों को तत्काल भरा जाए। जिलाधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी खुद स्थलीय निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योगी सरकार शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में साफ पानी पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। जल जीवन मिशन के जरिए करोड़ों लोगों को इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के निर्देश के मुताबिक प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधिकारी, जल जीवन मिशन से जुड़े वरिष्ठ अधिकरी तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर खुदी हुई सड़कों व गड्ढों की स्थिति का पता करें। साथ ही इन्हें तत्काल भरना भी सुनिश्चित करें। इस काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काम को समय से पूरा नहीं करने, अधूरा छोड़ने या इसमें लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं व ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने के साथ ही उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाए।

सीएम (CM Yogi) ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जल समाधान पोर्टल पर आपूर्ति, लीकेज व खुदाई से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। टोल फ्री नंबर पर कीजिए शिकायत जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति या मरम्मत संबंधित शिकायतों के लिए लोग 18001212164 टोल फ्री नंबर पर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में करीब 2.50 करोड़ से ज्यादा ग्रामीण परिवारों को नल से जल कनेक्शन पहुंचाया जा चुका है। विंध्य और बुंदेलखंड में लगभग शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। योगी सरकार घर-घर साफ पानी पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर कर रही है।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु होने की कामना की

Posted by - September 17, 2023 0
लखनऊ/सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सिद्धार्थ नगर जनपद से जारी अपने संदेश…
Ayodhya Police

रामोत्सव 2024: सुगम यातायात कॉरिडोर के जरिए अयोध्या में VVIP मूवमेंट का होगा स्वागत

Posted by - January 3, 2024 0
अयोध्या : उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी के तौर पर विकसित की जा रही अयोध्या के समेकित विकास के साथ…
ममता बनर्जी का ओवैसी पर निशाना

ममता बनर्जी का ओवैसी पर निशाना, बोलीं-एआईएमआईएम भाजपा से लेती है पैसे

Posted by - November 19, 2019 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने बिना नाम…
Police conduct checking campaign regarding upcoming festivals and covid19

आगामी त्योहारों और कोविड को लेकर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया

Posted by - March 23, 2021 0
आगामी त्योहारों और कोविड 19 महामारी के मद्देनजर जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ ऑडर नवीन अरोरा और एसीपी गाजीपुर ने सोमवार…