CM Dhami

कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

34 0

अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और चारधाम यात्रा में हर वर्ष बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या प्रदेश में विकसित हो रही बेहतर व्यवस्थाओं का प्रमाण है।

अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र और यहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यहां स्थापित विशाल श्रीयंत्र विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करता है और यह स्थान आज आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बाबा कल्याणदास की साधना और तपस्या की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से यह आश्रम वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi

लखनऊ : CM योगी ने किया फ्लाईओवर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Posted by - April 2, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ ने टेढ़ीपुलिया फ्लाईओवर के लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि इस…
CM Yogi

वस्त्रोद्योग के लिए नई कौशल विकास व्यवस्था तैयार हो, ग्रामोद्योग और माटीकला क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को मिले नई गति : मुख्यमंत्री

Posted by - June 8, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने वस्त्र क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं और भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप व्यापक कौशल…