CM Dhami

संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक, पहलगाम हमले के अनुभवों पर आधारित है कृति

37 0

देहरादून। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट कर अपनी पुस्तक ‘पहलगाम… जब समय थम गया’ की प्रति उन्हें भेंट की। यह पुस्तक पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकी हमले की पहली बरसी पर जनता के बीच आई है।

बताया गया कि यह पुस्तक लेखक के निजी अनुभवों पर आधारित है। के एस चौहान घटना के दिन अपने परिवार सहित पहलगाम में मौजूद थे। उन्होंने उस दिन के भयावह माहौल, घटनाक्रम और अपने अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया है। पुस्तक के अंत में ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पुस्तक प्राप्त करने के बाद कहा कि पहलगाम में एक वर्ष पूर्व हुआ आतंकी हमला पूरे देश को झकझोर देने वाला था। उन्होंने हमले में मारे गए पर्यटकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर दुनिया को अपनी शक्ति और संकल्प का परिचय दिया, जो ऐतिहासिक रहा।

Related Post

काॅल्विन तालुकेदार्स काॅलेज

काॅल्विन तालुकेदार्स काॅलेज नए शैक्षिक सत्र से बालिकाओं को देगा प्रवेश

Posted by - December 13, 2019 0
लखनऊ। काॅल्विन तालुकेदार्स कॉलेज अपने 130 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नए शैक्षिक सत्र (2020-2021) से बालिकाओं के लिए…

CAPF परीक्षा में बंगाल हिंसा पर सवाल, ममता बोलीं- UPSC जैसी संस्थाओं को बर्बाद कर रही भाजपा

Posted by - August 13, 2021 0
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला…
DRM, Moradabad Vinita Srivastava met CM Dhami.

उत्तराखंड को रेल विकास की नई रफ्तार: धामी सरकार ने दी परियोजनाओं को गति

Posted by - January 22, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में डीआरएम, मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने शिष्टाचार भेंट…