cm yogi aditynath

कोरोना टीकाकरण के लिए सरकारी और निजी कर्मचारियों को दिया जाए अवकाश : CM योगी

1017 0
लखनऊ । कोरोना टीकाकरण को तेजी से बढ़ाने और लोगों को इसके लिए उत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बड़ा निर्देश दिया है। सीएम (CM Yogi Adityanath) ने निर्देश दिया कि वैक्सीनेशन कराने वाले सरकारी कर्मियों को टीकाकरण की तिथि पर अवकाश दिया जाए। निजी सेक्टर के कर्मियों के लिए भी टीकाकरण के दिन अवकाश की व्यवस्था हो। उन्होंने सरकारी व निजी अस्पतालों में अग्निशमन प्रबंधों की ऑडिट प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए।
  • डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को पूरी क्षमता से चलाने का भी दिया निर्देश
  • सार्वजनिक कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का अनिवार्य पालन कराने के निर्देश
  • कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए फोकस सैंपलिंग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को पूरी क्षमता से चलाने का भी दिया निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को फिर पूरी क्षमता से चलाने और कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संदिग्ध मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराने, फोकस सैंपल और कांट्रैक्ट ट्रेसिंग लगातार चलाने के निर्देश दिए। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने मंगलवार को अपने आवास पर कोविड-19 के नियंत्रण को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक में ये निर्देश दिए।

मप्र : श्मशानों पर लगी रही कतार, एक दिन में 18 शवों का हुआ अंतिम संस्कार

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में मेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवाएं, उपकरणों, बैकअप सहित ऑक्सीजन की व्यवस्था दुरुस्त करें। स्थानीय स्तर पर स्थिति का आकलन कर कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाएं। पहले चरण में सरकारी अस्पतालों को डेडिकेटेड कोविड चिकित्सालय के रूप में फिर से सक्रिय किया जाए।

बालिका संरक्षण गृह से वृद्धाश्रम तक प्राथमिकता के आधार पर हो कोरोना जांच

मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए फोकस सैंपलिंग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बालिका संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, आवासीय स्कूलों में प्राथमिक आधार पर कोरोना की जांच कराएं। सीएम ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का अनिवार्य पालन कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निगरानी समितियों को पूरी तरह सक्रिय करें। हर गांव तथा वार्ड में सिविल डिफेंस, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल जैसे संगठनों को निगरानी कार्य से जोड़ने के निर्देश दिए।

Related Post

CM Yogi

हमारा युवा हमारी प्रगति का मापक और भारत के सशक्तिकरण का माध्यम है: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - August 18, 2024 0
अयोध्या। उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या के परिसर में…
Ashok Gehlot

अशोक गहलोत का कटाक्ष-कुछ लोगों का नेहरु के नाम से बढ़ जाता है BP

Posted by - November 19, 2019 0
जयपुर। जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों पर लाठी चार्ज को लेकर केंद्र की राजग सरकार व बीजेपी नेताओं…
Mahakumbh-2025

योगी सरकार ने महाकुंभ के लिए जारी किए एक हजार करोड़ रुपये, बड़ी परियोजनाओं पर होगा काम

Posted by - September 16, 2023 0
प्रयागराज/लखनऊ। प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ (Mahakumbh) के लिए सरकार (Yogi Government) ने एक हजार करोड़ रुपये का…
आंखों की बीमारियां

सर्दियों के मौसम में तापमान की गिरावट बढ़ा रही है आंखों की बीमारियां

Posted by - December 12, 2019 0
नई दिल्ली। इन दिनों सर्दियों के मौसम में तापमान में चल रही गिरावट शुष्क आंखों, जलन, संक्रमण और नेत्रश्लेष्मलाशोथ जैसी…