CM Dhami

पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला: धामीcm dhami

3 0

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है और इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। पत्रकार समाज को जागरूक करने के साथ जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर रुद्रप्रयाग पहुंचे, जहां उन्होंने जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘ज्ञानदीप सम्मान समारोह 2026’ में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण फेक न्यूज एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। ऐसे समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे तथ्यों की पुष्टि कर निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार आमजन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस युग में भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकना और सत्य व निष्पक्ष खबरों का संप्रेषण करना समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रमेश पहाड़ी, चंद्रमोहन शुक्ला, लक्ष्मी प्रसाद डिमरी सहित अन्य पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

लोक कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में सौरभ मैठाणी, हेमा नेगी करासी तथा साहित्य के क्षेत्र में मुकेश नौटियाल सहित भाषा, साहित्य, प्रशासन, पुलिस और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित पत्रकारों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश भट्ट, महामंत्री बद्री नौटियाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे।

Related Post

लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई, यूपी सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने की मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।…
CM Dhami in Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर में गरजे धामी, बोले- कांग्रेस राज में आंख दिखाने वाला पाकिस्तान मोदी राज में खामोश

Posted by - September 19, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बसोहली विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर में…