SGPGI

SGPGI में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती में सामने आया बड़ा खेल

51 0

लखनऊ। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे चिकित्सा विभाग और संजय गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में चिकित्सक भर्ती में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिना पहली भर्ती प्रक्रिया पूरी किये ही नई-नई रिक्तियां प्रकाशित करवाने सम्बन्धी शिकायत जनसुनवाई के माध्यम से की गई, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

प्रदेश के लगभग सभी अस्पतालों में डॉक्टर्स खासकर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की हमेशा से ही कमी रही है, जिसके चलते अक्सर इलाज और सर्जरी वाले मरीजों को लम्बी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। इसी कमी को दूर करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने जुलाई 2025 में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती को मंजूरी दी थी।

सरकार के इस फैसले के बाद संजय गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल साइंसेज (SGPGI) ने अगस्त 2025 में 218 रेगुलर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती का विज्ञापन (I/20/ER/ACAD/2025-2026 ) जारी किया। संस्थान के तत्कालीन निदेशक डॉ. आर. के. धीमान ने दो महीने में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की घोषणा की थी। नवंबर 2025 में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ये बताया गया कि उक्त रिक्तियों के लिए कैंडिडेट्स की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग पूरी कर ली गई है।

कैंडिडेट्स आगे की प्रक्रिया का इंतज़ार कर ही रहे थे कि उसी बीच इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डालते हुए संस्थान ने जनवरी 2026 में बैकलॉग रिक्तियों को भरे जाने का विज्ञापन (I/47/ER/ACAD/2025-2026) प्रकाशित करवा दिया। इस नए विज्ञापन से तमाम कैंडिडेट्स के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गयी। इसमें सामान्य और आरक्षित दोनों श्रेणी के उम्मीदवारों की मुश्किल बढ़ गई है।

अभी उम्मीदवारों के उक्त भ्रम का समाधान निकला भी नहीं था कि उसी बीच संस्थान की तरफ से एक और विज्ञप्ति जारी की गई जिसमें कुछ और नई भर्तियां निकालने की बात कही गई। हैरानी की बात है कि चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा चिकित्सा विभाग और संजय गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल साइंसेज (SGPGI) पहली भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की जगह नई-नई रिक्तियां निकालने में लगा है। फ़िलहाल मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से सरकार तक पहुंची है, जिससे उम्मीदवारों में नई उम्मीद जगी है।

Related Post

AK Sharma

KGMU की कार्य संस्कृति बहुत अच्छी है, अच्छे वातावरण में मरीजों का इलाज हो रहा है: एके शर्मा

Posted by - July 27, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK…
Balrampur, Shravasti top August IGRS rankings

आईजीआरएस की निगरानी से विकास कार्यों में आयी तेजी, गुणवत्तापूर्ण हो रहे विकास कार्य

Posted by - September 5, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले आठ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में…
Bath pool

टेंट सिटी में फ्लोटिंग जेटी पर बनेगा बाथ कुंड, सुरक्षित तरीके से लगा सकेंगे श्रद्धा की डुबकी

Posted by - January 7, 2023 0
वाराणसी। प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) नए साल में पूरे पूर्वांचल के पर्यटन को नई ऊंचाई देने के लिए…
chakratirtham

नैमिषारण्य के 84 कोसीय परिक्रमा की कैसे हुई शुरुआत, जानें क्या है पूरी कहानी

Posted by - March 1, 2021 0
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में प्रत्येक वर्ष के फाल्गुन मास की प्रतिपदा से शुरू होने वाले विश्व विख्यात 84…