CM Yogi

मुख्यमंत्री ने ‘काशी कोतवाल’ और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

47 0

वाराणसी। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार सुबह बाबा विश्वनाथ व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने यहां से निकलकर आसपास के दुकानदारों और बच्चों से संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। शनिवार सुबह उन्होंने बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और आरती कर श्रद्धा निवेदित की। यहां से निकलते समय सीएम योगी ने आसपास के दुकानदारों व बच्चों से बातचीत की। सभी ने प्रणाम कर अपने प्रिय मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। सीएम का आत्मीय व्यवहार देखकर सभी प्रसन्न नजर आए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) श्रीकाशी विश्वनाथ धाम भी पहुंचे। गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने लोक मंगल की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक किया और आरती की। मुख्यमंत्री ने यहां से प्रस्थान करते समय श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। इस पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के साथ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री संदीप सिंह, विधायक नीलकंठ तिवारी, सुशील सिंह, अवधेश सिंह आदि ने भी दर्शन-पूजन किया

Related Post

Yogi

शाहजहांपुर रोड तोड़ने के मामले में मुख्यमंत्री योगी ने दिये कठोर निर्देश

Posted by - October 5, 2023 0
शाहजहांपुर। तिलहर दातागंज बदायूं हाईवे पर निर्माणाधीन 500 मीटर सड़क को बुलडोजर से उधेड़ने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
A great confluence of faith in Maha Kumbh

पहले स्नान पर्व पर आस्था का समागम, हर हर गंगे के जयकारों के बीच महाकुम्भ में श्रद्धा का महासंगम

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भनगर। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर श्रद्धालुओं का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महाकुम्भ (Maha Kumbh)…

शरद पवार ने केंद्र और यूपी सरकार को घेरा, कहा- पहले कभी नहीं हुई लखीमपुर जैसी घटना

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और यूपी सरकार को घेरा है।…

मुनव्वर राणा ने तालिबानी लड़ाकों की तुलना महर्षि वाल्मिकी से की, कहा- किसी को भी भगवान मान लेते हैं

Posted by - August 20, 2021 0
यूपी के रहने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने तालिबानियों की तारीफ थी, उनके इस बयान को लेकर न्यूज नेशन…