CM Dhami

धामी का पुलिस कांस्टेबलों को संदेश: कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और ट्रैफिक पर रखें खास फोकस

5 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है, जहां प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियां बनी रहती हैं, ऐसे में पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में दक्ष होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत रखने, जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस कांस्टेबलों को संबोधित करते हुए युवा जवानों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि पुलिस की भूमिका केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में भी महत्वपूर्ण होती है। इसलिए हर पुलिसकर्मी को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

धामी (CM Dhami) ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जनता के साथ संवाद और समन्वय को जरूरी बताते हुए अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर बल दिया और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि बदलते समय के साथ पुलिसिंग के तरीके भी आधुनिक होने चाहिए। इसके लिए प्रशिक्षण के दौरान नई तकनीकों और कौशल को सीखना जरूरी है। उन्होंने कांस्टेबलों से अपेक्षा की कि वे अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

Related Post

आईटीबीपी जवानों में खूनी संघर्ष

छत्तीसगढ़ : आईटीबीपी कैंप में जवानों में खूनी संघर्ष में छह की मौत, कई घायल

Posted by - December 4, 2019 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नारायणपुर में बुधवार सुबह नौ बजे आईटीबीपी के कड़ेनार कैंप में जवानों के बीच…
Justice Hima Kohli

तेलंगाना हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बन जस्टिस हिमा कोहली ने रचा इतिहास

Posted by - January 7, 2021 0
हैदराबाद । जस्टिस हिमा कोहली (Justice Hima Kohli ) गुरुवार सुबह तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ले…

केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भी बदलेगा मौसम

Posted by - October 16, 2021 0
नई दिल्ली। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। राजधानी के साथ-साथ अन्य जिलों में…