CM Dhami

रामनवमी पर मुख्यमंत्री धामी ने किया कन्या पूजन

46 0

देहरादून। रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज अपने सरकारी आवास में कन्या पूजन कर देवी स्वरूप बालिकाओं का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र कर्तव्यनिष्ठा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और सभी का जीवन खुशहाल हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति आस्था को सुदृढ़ करता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कन्या पूजन को भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि यह नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

Related Post

Mamta Banerjee

‘पीएम मोदी क्या भगवान या ‘महामानव’ हैं जो भविष्यवाणी कर रहे हैं…’, ममता बनर्जी ने साधा निशाना

Posted by - April 4, 2021 0
कोलकाता।  (West Bengal Assembly Election) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  (Mamata Banerjee) ने विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election)…