AK Sharma

हिंदू और मुस्लिम जोड़ों का विवाह बन गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल: एके शर्मा

45 0

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) की गरिमामयी उपस्थिति में ऐतिहासिक शाही किले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों नवयुगलों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं सांस्कृतिक विधि-विधान के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत हो गया। जिला समाज कल्याण विभाग के अनुसार इस आयोजन में लगभग 623 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें मुस्लिम समुदाय के 11 जोड़े शामिल रहे, जिनका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज से कराया गया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होता है और समाज में समानता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने यह भी कहा कि इस आयोजन में सभी धर्मों एवं परंपराओं का सम्मान करते हुए विवाह सम्पन्न कराए जाते हैं। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह सम्पन्न होता है, वहीं मुस्लिम समुदाय के लिए विधिवत निकाह की व्यवस्था की जाती है, जो गंगा-जमुनी तहजीब की सुंदर मिसाल है।

प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं आमजनमानस उपस्थित रहे।

Related Post

Amrit Abhijat

हिंसक व्यवहार करने वाले श्वानों को डॉग केयर सेंटर में रखा जायेगा: अमृत अभिजात

Posted by - June 23, 2023 0
लखनऊ। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat)  ने कहा कि प्रदेश में श्वानों की संख्या को वैज्ञानिक ढंग…
PM Kisan Samman

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

Posted by - November 18, 2025 0
लखनऊ: मोदी-योगी सरकार अन्नदाता किसान की समृद्धि को बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार खेत से लेकर किसानों के सम्मान…
Cattle

उप्र की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे निराश्रित गोवंश, बढ़ेंगे आश्रय स्थल

Posted by - August 27, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सड़कों पर अब निराश्रित गोवंश (Cattle)  भटकते नजर नहीं आएंगे। योगी सरकार ने इनकी सुरक्षा और…
CM Yogi

सीएम योगी का जापान दौरा : रणनीतिक साझेदारी का नया इतिहास रचेंगे यूपी व जापान

Posted by - February 26, 2026 0
यामानाशी (जापान)/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और यामानाशी (जापान) के मध्य…