CM Dhami gave instructions to develop '3-B Garden'

सीएम आवास में 60 किलो शहद निष्कासन, ‘3-बी गार्डन’ विकसित करने के निर्देश

4 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन का कार्य किया गया, जिसमें पहले चरण में लगभग 60 किलोग्राम शहद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को परिसर और आसपास के क्षेत्रों में ‘3-बी गार्डन’ विकसित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बताया कि 3-बी गार्डन के अंतर्गत बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली और बर्ड-फ्रेंडली गार्डन विकसित किए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन (मौन पालन) की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रचुरता उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती है। उन्होंने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों से युक्त शहद के उत्पादन को बढ़ावा देने और लोगों को इसके लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के प्रयास भी किए जाएं।

इस दौरान उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित एवं देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान, हरबर्टपुर के चेयरमैन अजय कुमार सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

सिद्धू के सलाहकार मालविंदर माली ने दिया इस्तीफा, बोले- मुझे कुछ हुआ तो अमरिंदर होंगे जिम्मेदार

Posted by - August 27, 2021 0
पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने इस्तीफा दे दिया है। माली ने दावा किया कि…
उज्ज्वला योजना

महंगाई की मार : उज्ज्वला योजना के 25 फीसदी लाभार्थियों ने दोबारा नहीं भराए सिलेंडर

Posted by - February 21, 2020 0
नई दिल्ली। एलपीजी के दाम बढ़ने से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर इसका प्रभाव पड़ा है। कीमत बढ़ने से…