Shiv Pandey

UP कांग्रेस में शिव पाण़्डेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

1477 0

लखनऊ। पंचायत चुनाव के साथ ही अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के लिए कई पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और प्रदेश सचिव शामिल हैं।

पंचायत चुनाव के साथ ही अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के लिए कई पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।  इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और प्रदेश सचिव शामिल हैं. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से नई कार्यकारिणी जारी की गई है। इनमें तीन उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 53 सचिवों की तैनाती की गई है।

इन पर जताया आलाकमान ने भरोसा

नई कार्यकारिणी में विश्व विजय सिंह, गयादीन अनुरागी और दीपक कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, संजीव शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, राहुल रिछारिया, अंशू तिवारी, सुशील पासी, फूल कुंवर, श्याम सुंदर उपाध्याय, शिव पांडेय, धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, देवेंद्र प्रताप सिंह, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, मनिंदर मिश्रा और कुमुद गंगवार को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है. इसके अलावा हरेंद्र त्यागी, शमीम उझारी, राजेंद्र अवाना, संदीप वर्मा गुज्जर, गौरव भाटी, अजीत दोला, वीर सिंह चौधरी, सुखराज चौधरी, अरशद अली गुड्डू, अनूप वर्मा सोनी, अजय सारस्वत सोनी, अभिषेक सिंह पटेल, अम्बरीष गौर, विशन बाल्मीकि, आशुतोष दीक्षित, विजय मिश्रा, मनीराम कुशवाहा, जेपी पाल, संजय तिवारी, मनोज पटेल, फिरोज खान, शहनवाज आजमी, दुर्ग विजय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, धर्मेंद्र चौधरी, राघवेंद्र सिंह, वसीम अंसारी, राजन दुबे, मुकुंद तिवारी, विजय पासी, राहुल त्रिपाठी शामिल हैं।

इन्हें भी मिला दायित्व

रामकिशन पटेल, सदाशिव यादव, अनीश खान, धर्मराज यादव, संतोष कटाई, सच्चिदानंद पांडेय, अमरेंद्र मल्ल, मसूद अंसारी, जनक कुशवाहा, राम अवध यादव, शमशाद अहमद, सुनील पाठक, अंकित धनविक, नसीम खान, कमलेश ओझा, गोविंद अहिरवार, जयकरण वर्मा, ओवैस खान, धर्मेंद्र निषाद, मोनिंदर लोधी, प्रदीप कनौजिया और परवेज खान को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

Related Post

KGBV

KGBV की छात्राओं को सुरक्षित करियर चुनने में मदद करेगी योगी सरकार

Posted by - July 8, 2023 0
लखनऊ। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में शिक्षा के साथ ही बेटियों के स्वास्थ्य और उनके संतुलित आहार के साथ…
जौनपुर रैली

Lok sabha Election 2019 : जौनपुर में बीजेपी अध्यअक्ष और केशव मौर्य की चुनावी रैली आज

Posted by - April 29, 2019 0
जौनपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार यानी आज को मड़ियाहूं के टीडी कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा…