CM Vishnu Dev Sai

जशपुर को विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

34 0

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज जशपुरनगर में पुलिस लाइन हेलीपैड के समीप कुल 19 करोड़ 51 लाख 78 हजार रुपए की लागत से 6 महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्र को विकास की नई सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnu Dev Sai) ने नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 18 भागलपुर में 35.46 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 16 में 6.76 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं से शहरवासियों को बेहतर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnu Dev Sai) ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चार प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया। इनमें 2.89 करोड़ रुपए लागत से चटकपुर-रेंगारबहार मार्ग, 3.01 करोड़ रुपए लागत से कुनकुरी-औंरीजोर-मतलूटोली-पटेल पारा मार्ग, 3.29 करोड़ रुपए लागत से रानीबंध-चिड़ाटांगर-उपरकछार मार्ग तथा 3.18 करोड़ रुपए लागत से धुरीअम्बा-कटुखोसा मार्ग का निर्माण शामिल है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार और ग्रामीण अंचलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोश्रीमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Post

SS Sandhu

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वित्त पोषित UKPFMS परियोजना के मिड टर्म रिव्यू की बैठक

Posted by - October 13, 2022 0
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु (SS Sandhu) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में विश्व बैंक द्वारा वित्त…
PM MODI

PM मोदी करेंगे 36 घंटे में 5,000 किमी से अधिक का सफर और चार राज्यों में चुनाव प्रचार

Posted by - April 2, 2021 0
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज काफी व्यस्त रहने वाले हैं।आज वे केरल और तमिलनाडु में कई रैलियों…
CM Dhami

प्रचंड बहुमत से प्रदेश में खिलेगा कमल, कांग्रेस की सोच हमेशा विभाजन की रही: सीएम धामी

Posted by - April 23, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने मंगलवार को कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि…
Rahul Gandhi

 ‘सबको सुरक्षित जीवन का हक’, राहुल गांधी ने एक बार फिर सबको वैक्सीन लगाने की उठाई मांग

Posted by - April 12, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कुल 10,45,28,565 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।…
अभिजीत बनर्जी

गरीबों को नकद पैसा देने की बजाय सरकार इनका अस्थायी राशन कार्ड बनाए : अभिजीत बनर्जी

Posted by - May 5, 2020 0
नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को नकद…