CM Yogi

हमने जातीय और क्षेत्रीय चश्मे से प्रदेश को नहीं देखा: योगी

76 0

लखनऊ। प्रदेश के अंदर गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से 15 करोड़ लोग फ्री राशन की सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं। बिना भेदभाव हर पात्र को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है और 25 करोड़ जनता ही हमारा परिवार है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने पर “नव निर्माण के 9 वर्ष” पुस्तक के विमोचन के दौरान कहीं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि ये सभी सुविधाएं उन तबकों तक इसलिए पहुंच पाईं, क्योंकि सरकार ने प्रदेश को जातीय या क्षेत्रीय चश्मे से नहीं देखा। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही हमारा परिवार है और इसी परिवार भाव के साथ सबकी समृद्धि और खुशहाली के लिए सरकार ने कदम बढ़ाए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आयुष्मान भारत सहित अनेक योजनाओं के जरिए उन तबकों तक सरकार पहुंची है, जिन्हें पहले नजरअंदाज किया जाता था। मुसहर, वनटांगिया, थारू, सहरिया, बुक्सा जैसे जनजातीय और वंचित समुदायों के लिए पहली बार 100 प्रतिशत सैचुरेशन लक्ष्य के साथ योजनाएं लागू की गईं। इसके परिणामस्वरूप उन्हें जमीन के पट्टे, आवास, हर घर नल योजना, बिजली, राशन कार्ड और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि चाहे दलित हों, वंचित हों, गरीब हों या पिछड़ी जातियों से जुड़े लोग, सरकार ने सभी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। आवास, शौचालय, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आजीविका मिशन और मिल्क प्रोड्यूसर जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच रहा है और यही परिवर्तन प्रदेश की नई तस्वीर बना रहा है।

Related Post

Balrampur, Shravasti top August IGRS rankings

आईजीआरएस की निगरानी से विकास कार्यों में आयी तेजी, गुणवत्तापूर्ण हो रहे विकास कार्य

Posted by - September 5, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले आठ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में…

उत्तराखंड सरकार को हाईकोर्ट से राहत, अब ज्यादा तीर्थयात्री कर सकेंगे चारधाम यात्रा

Posted by - October 5, 2021 0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार को नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अब असीमित संख्या में तीर्थयात्री चारधाम यात्रा कर सकेंगे।…
उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की उद्धव ठाकरे ने ली शपथ, बने राज्य के 18वें सीएम

Posted by - November 28, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में ‘महा विकास अघाड़ी’ दल के नेता उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के 18 वें मुख्यमंत्री पद की शपथ…
पॉक्सो एक्ट

पॉक्सो एक्ट में दुष्कर्म के दोषियों को दया याचिका दायर करने का न हो अधिकार: राष्ट्रपति

Posted by - December 6, 2019 0
सिरोही। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि देश में महिलाओं की सुरक्षा एक अहम और गंभीर मुद्दा है।…