CM Yogi offered prayers at Kalika Mata Temple

मुख्यमंत्री ने कालिका माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

75 0

मुख्यमंत्री ने कालिका माता मंदिर

चित्तौड़गढ़/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को वीरभूमि राजस्थान पहुंचे। उन्होंने जौहर श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने से पहले दुर्ग चित्तौड़गढ़ में ऐतिहासिक कालिका माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सीएम ने मां को चुनरी भेंटकर श्रद्धा निवेदित की और प्रदेश व देशवासियों के मंगल के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद सीएम ने राजस्थान की वीरभूमि को नमन किया और महारानी पद्मावती के जौहर स्थल भी गए। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने यहां की वीरगाथाओं को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि हम आज इतिहास बनाने वाली धरती से साक्षात्कार कर रहे हैं। यह त्याग, बलिदान की परिपाटी का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जब जौहर श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे और मंच पर संबोधन के लिए खड़े हुए तो समूचा समारोह स्थल ‘योगी-योगी’ की गूंज से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आदि भी मौजूद रहे।

में की पूजा-अर्चना

Related Post

PM Modi

पीएम ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण किया

Posted by - April 14, 2026 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड, गढ़ी कैंट में आयोजित समारोह में 210…
AI

एआई से लैस होगा यूपी का सड़क सुरक्षा मॉडल, योगी सरकार की पहल को भारत सरकार की मंजूरी

Posted by - July 29, 2025 0
लखनऊ : भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)…