Amit Shah

अमित शाह ने किया ‘नूतन न्याय संहिता’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

6 0

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार द्वारा नूनत न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी भारत सरकार द्वारा लागू किए गए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

अमित शाह (Amit Shah) ने किया ‘नूतन न्याय संहिता’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

बता दें यह प्रदर्शनी आम नागरिकों, अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों, अभियोजन अधिकारियों सहित सभी हितधारकों को आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली से अवगत कराने के लिए उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में न्याय संहिताओं की प्रमुख विशेषताओं को सरल, दृश्य और इंटरैक्टिव माध्यमों से प्रस्तुत किया गया है।

बता दें इसमें समयबद्ध जांच एवं चार्जशीट की अनिवार्यता, जीरो FIR एवं ई-एफआईआर की व्यवस्था, सात वर्ष से अधिक दंडनीय अपराधों में अनिवार्य फॉरेंसिक जांच, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों की वैधता, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए सशक्त प्रावधान सभी सभी प्रमुख विशेषताएं शामिल हैं। विदित है कि भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर रहा है। प्रदर्शनी 9 मार्च तक जारी रहेगी।

उत्तराखंड की विकास प्रदर्शनी का भी किया उद्घाटन

अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को ही हरिद्वार के बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार की विकास परख उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। शाह ने अलग अलग स्टॉल पर जाकर विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। यह प्रदर्शनी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा बीते चार सालों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों पर आधारित है।

बता दें इसमें बुनियादी ढांचे का विकास, सड़क और संपर्क मार्गों का सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, निवेश प्रोत्साहन, पर्यटन विकास, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और सीमांत क्षेत्रों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा लिए गए कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णयों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है।

Related Post

लॉकडाउन

लॉकडाउन से शहरों में सब्जियों के दामों में उछाल, तो ग्रामीण क्षेत्रों में औंधे मुंह गिरे दाम

Posted by - March 24, 2020 0
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर उत्तर प्रदेश के 19 जिलों को लॉकडाउन किया गया है। इसका प्रतिकूल असर फल,फूल…
Trust general secretary said iron will not used Ram temple

ट्रस्ट के महासचिव ने बताया राममंदिर निर्माण में नही होगा लोहे का इस्तेमाल

Posted by - August 21, 2020 0
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय बंसल ने बताया…
Haryana Electricity Vibhag

‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम ने अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम किए प्रारंभ

Posted by - April 23, 2024 0
चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (Haryana Electricity Nigam) उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के…