Artists indulge in Holi colours at CM's residence

लोक गीत–नृत्य की रंगत में सराबोर हुआ सीएम आवास, होली के रंगों में रमे कलाकार

5 0

देहरादून : मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को होली (Holi) के रंगों की बहार नजर आई। प्रदेश भर से आए लोक कलाकारों और होल्यारों ने अपनी-अपनी धुनों से माहौल को उत्सवमय कर दिया। एक ओर हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार नजर आए, तो दूसरी ओर अपनी ही धुन में मगन होली गीत गाते कुमाऊँनी होल्यारों की टीम दिखाई दी। इन सबके बीच पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली ने भी अपना रंग जमाया। इस दौरान आम और खास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को रंग लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुख्यमंत्री आवास का प्रांगण सोमवार को होली के रंगों में सराबोर नजर आया। इस दौरान प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के भी दर्शन हुए। पूर्वाह्न से ही प्रदेश भर के लोक कलाकारों और संस्कृति कर्मियों की टोलियां होली गायन करते हुए सीएम आवास पहुंचती रहीं। गढ़वाल–कुमाऊँ से लेकर जौनसार तक के होली गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

होली (Holi) के पारंपरिक गीत गूंजे, ढोल और मंजीरे बजे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की संगत ने लोक गीतों के प्रभाव को और अधिक जीवंत बना दिया। कुमाऊँ से आए कलाकारों ने “आओ दगड़ियो, नाचा गावा, आ गई रंगीली होली” का आह्वान किया, वहीं राठ क्षेत्र के कलाकारों ने “आई डांड्यू बसंत, डाली मा मौल्यार” जैसे गीतों से समां बांध दिया।

इस दौरान जो भी यहां पहुंचा, वह लोक संस्कृति के रंगों में खो गया। यह वही सांस्कृतिक प्रभाव था, जो उत्तराखंड को सांस्कृतिक रूप से विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। लोक कलाकार इस बात से बेहद प्रसन्न नजर आए कि उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री भी लोक कलाकारों के साथ होली के रंगों में पूरी तरह रंगे नजर आए और उनके साथ थिरकते दिखे।

लोक संस्कृति पर सीएम कर रहे अच्छा काम

उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों ने कहा कि राज्य सरकार लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। लोक कलाकारों का कहना था कि लोक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिल रहा सहयोग उन्हें नई ऊर्जा और पहचान दे रहा है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

हनुमान चालीसा सुन मंत्रमुग्ध हुए सीएम साय, बच्चों संग बिताए खास पल

Posted by - January 31, 2026 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज नारायणपुर जिले के गरांजी स्थित परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय में अचानक…