CM Yogi

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन

40 0

वाराणसी: गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बाबा विश्वनाथ व काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। जापान व सिंगापुर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर रविवार को काशी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर व आसपास की दुकानों पर बैठे बच्चों से भी संवाद किया और उन्हें चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।

मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। दौरे के पहले ही दिन उन्होंने बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचकर दर्शन-आरती की। यहां मंदिर परिसर में बच्चों को चॉकलेट दिया। फिर बाहर निकले तो आसपास की दुकानों पर बैठे बच्चों से संवाद किया। आसपास के लोगों ने मुख्यमंत्री को तथा मुख्यमंत्री ने आसपास के लोगों को होली की बधाई दी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) श्री काशी विश्वनाथ धाम भी पहुंचे। गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने लोक मंगल और जनकल्याण की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक किया। सीएम ने यहां बाबा की आरती व विधिविधान से पूजा भी की। मुख्यमंत्री ने यहां से निकलते समय श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। मुख्यमंत्री के दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए।

हैप्पी होली बाबा जी!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जब काल भैरव मंदिर से निकले तो बाहर दुकानों पर कुछ बच्चे बैठे दिखे। मुख्यमंत्री को देखकर बच्चों ने कहा हैप्पी होली बाबा जी। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और बच्चों के पास पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से हालचाल जाना, फिर पढ़ाई के बारे में भी पूछा। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के प्रश्नों का जवाब दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बच्चों को होली की शुभकामना दी, फिर चॉकलेट भी प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक लस्सी विक्रेता से कहा कि दही ढककर रखा करो।

Related Post

Mukhyamantri Abhudaya Yojana

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने रचा इतिहास, यूपीएससी में 13 होनहारों ने लहराया परचम

Posted by - April 22, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी पहल ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना’ (Mukhyamantri Abhudaya Yojana) ने एक बार फिर अपने…

मुनव्वर राणा ने तालिबानी लड़ाकों की तुलना महर्षि वाल्मिकी से की, कहा- किसी को भी भगवान मान लेते हैं

Posted by - August 20, 2021 0
यूपी के रहने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने तालिबानियों की तारीफ थी, उनके इस बयान को लेकर न्यूज नेशन…
UPITS

दिल्ली और हैदराबाद के बाद बेंगलुरू देखेगा उत्तर प्रदेश की कारोबारी शक्ति की झलक

Posted by - July 17, 2025 0
लखनऊ/बेंगलुरू। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और कारोबारी क्षमताओं की झलक अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में देखने को मिलेगी। यूपी…
delhi high court

दिल्‍ली हिंसा : हाईकोर्ट जज की दो टूक- कोर्ट में रहते दूसरा 1984 नहीं होने देंगे

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिनों से जारी हिंसा पर दिल्‍ली हाईकोर्ट ने बेहद तल्‍ख टिप्‍पणी…