BJP

भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का किया एलान, यहां देखें पदाधिकारियों की सूची

62 0

उत्तर प्रदेश के 11 जिलाध्यक्षों का बृहस्पतिवार को एलान किया गया। यूपी भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी की। दीपक मौर्य को गोरखपुर क्षेत्र में सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

अवध क्षेत्र में अयोध्या जिला में राधेश्याम, अयोध्या महानगर की कमान कमलेश श्रीवास्तव को सौंपी गई है। वहीं गोंडा में इकबाल बहादुर तिवारी व लखीमपुर में अरविंद गुप्ता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। काशी क्षेत्र में मिर्जापुर का जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज को बनाया गया है। ब्रज क्षेत्र में पीलीभीत जिले की कमान गोकुल प्रसाद मौर्य को दी गई है। पश्चिम क्षेत्र के शामली जिले में रामजी लाल कश्यप, अमरोहा में उदय गिरी गोस्वामी, सहारनपुर में अजीत सिंह राणा व बागपत में नीरज शर्मा को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

तीन जिलाध्यक्षों का एलान बाकी: भाजपा (BJP) के संगठनात्मक जिले 98 हैं। जिसमें अब तक 95 जिलाध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं। पहले चरण में 70, दूसरे में 14 और अब तीसरे चरण में 11 जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। अब सिर्फ जिलाध्यक्ष घोषित होना बाकी हैं। इसमें वाराणसी, चंदौली और अंबेडकरनगर शामिल हैं।

Related Post

Mission Shakti

सीएम योगी के मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने भटके लोगों को परिजनों से मिलवाया

Posted by - September 25, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 ( Mission Shakti) अभियान के तहत…
CM Yogi

विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है ये बजट: योगी

Posted by - July 23, 2024 0
लखनऊ। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला केंद्रीय बजट 2024 (Union Budget) केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद…
Yogi

सुरक्षा के माहौल से यूपी बना निवेशकों का पसंदीदा स्थान : सीएम योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 15, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सुदृढ़ कानून व्यवस्था, निवेश के लिए अनिवार्य शर्त है। आज उत्तर…