CM Dhami

खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी

44 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विकासनगर, देहरादून में श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री खाटू श्याम धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बाबा खाटू श्याम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम की महिमा अपरंपार है। उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम आस्था के आराध्य होने के साथ हर टूटे हुए मन को संबल देने वाले हारे के सहारे हैं। जो भी सच्चे मन से बाबा को पुकारता है, बाबा उसकी झोली कृपा से भर देते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि बाबा श्याम के भजन-कीर्तन, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और धार्मिक आयोजनों में उमड़ती श्रद्धालुओं की अपार भीड़ इस बात का जीवंत प्रमाण है कि बाबा हर हृदय में विराजमान हैं। यह दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से वे राज्य के मुख्य सेवक के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि जनता के विश्वास और स्नेह को सदैव बनाए रखते हुए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से राज्य की सेवा करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कौशल के साथ समर्पण भी आवश्यक है। यदि हम किसी कार्य को समर्पित भाव से करेंगे तो उसमें निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में जो कुछ भी होता है, वह भगवान की कृपा से होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ धाम से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था, जिस पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीरू देवी, कुलदीप कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

एजीआर मामला

एजीआर मामला में भारती एयरटेल ने जमा किए 10,000 करोड़, SC ने ठुकराया वोडाफोन आइडिया का प्रस्ताव 

Posted by - February 17, 2020 0
बिजनेस डेस्क। आज सोमवार यानि 17 फरवरी को टेलीकॉम ऑपरेटर्स भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और टाटा टेलीसर्विसेज को एजीआर का…
CM Nayab Saini

लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने की पूरी रूपरेखा तैयार: मुख्यमंत्री सैनी

Posted by - January 23, 2025 0
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा सरकार अपने घोषणापत्र में किए…
CTET

यूपी : CTET में नकल करते पकड़े गए 14 परीक्षार्थी, पूछताछ जारी

Posted by - December 8, 2019 0
मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले में रविवार को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में परीक्षा केंद्रों पर नकल करते हुए…
CM Dhami

परिवहन विभाग में नौकरियों की सौगात, सीएम धामी ने नियुक्ति पत्र किए वितरित

Posted by - March 31, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सीएम आवास में परिवहन विभाग के अंतर्गत संभागीय निरीक्षक के…