CM Vishnudev Sai

झुमका जलाशय में ‘क्रूज’ पर सवार हुए मुख्यमंत्री साय, 27 लाख के ओपन थिएटर का किया लोकार्पण

0 0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल झुमका जलाशय में ‘क्रूज’ में सवार होकर नौका विहार करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने जलाशय के किनारे ओपन थिएटर का लोकार्पण भी किया।

करीब 27 लाख रुपए की लागत से 500 दर्शकों की बैठक क्षमता का ओपन थिएटर अनुपम दृश्य प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम व विधायक भैयालाल राजवाड़े भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai ) ने जलाशय में बोटिंग करते हुए आसपास के हरित पहाड़ों और शांत जलराशि की सराहना की। उन्होंने कहा कि झुमका डैम न केवल कोरिया जिले की पहचान है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं का प्रतीक भी है।

राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai ) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai ) के नौका विहार के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक लोकधुनों के बीच वातावरण उत्सवमय बना रहा। झुमका डैम में मुख्यमंत्री का यह दौरा पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों में सकारात्मक संदेश देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Post

Investor

बेंगलुरु के उद्यमी बोले, योगी राज में बदल रहा है उप्र, रोजगार की असीम संभावनाएं

Posted by - January 23, 2023 0
बेंगलुरु। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दिशानिर्देश में देश के अलग…

चुनाव लड़ने की चाह रखने वालों के लिए गाय पालना हो अनिवार्य- शिवराज के मंत्री का बयान, विवाद शुरू

Posted by - August 17, 2021 0
मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग के एक बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है। मंत्री…
CM Dhami

सीएम धामी से देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने की शिष्टाचार भेंट

Posted by - December 20, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट…
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ कावड़ियों का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत

Posted by - August 5, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने साेमवार काे प्रदेश के प्राचीन, पुरातात्विक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल बाबा भोरमदेव…
CM Dhami

सीएम धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं

Posted by - October 31, 2022 0
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनबसा में आयोजित मुख्य सेवक जनता मिलन कार्यक्रम…