Keshav Maurya met Governor Shiv Pratap Shukla

केशव प्रसाद मौर्य ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

81 0

लखनऊ/प्रयागराज: आज सर्किट हाउस, प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya ) ने हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल (Shiv Pratap Shukla) से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, विकास कार्यों एवं राज्यों के मध्य आपसी सहयोग को और सुदृढ़ बनाने पर सार्थक चर्चा हुई।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य (Keshav Maurya ) ने उत्तर प्रदेश में चल रही विभिन्न विकासपरक योजनाओं, विशेषकर ग्रामीण अवसंरचना, सड़क निर्माण, रोजगार सृजन तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति के संबंध में जानकारी साझा की।

महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल जी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्यों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान देश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य (Keshav Maurya ) ने महामहिम राज्यपाल का स्वागत करते हुए उनके दीर्घ राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की संवादपूर्ण मुलाकातें राष्ट्रहित में नीतिगत समन्वय को और अधिक मजबूत करेंगी। भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में पारस्परिक सहयोग एवं जनकल्याण के संकल्प को दोहराया गया।

Related Post

Pilibhit Tiger Reserve

मुख्यमंत्री के आदेश पर टाइगर रिजर्व, दुधवा नेशनल पार्क से पर्यटन सत्र का शुभारंभ

Posted by - November 15, 2022 0
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के आदेश पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व (Pilibhit Tiger…
UPNEDA

दूसरे बड़े मंगल पर UPNEDA मुख्यालय के परिसर में सुन्दर काण्ड पाठ एवं भण्डारे का आयोजन

Posted by - May 16, 2023 0
लखनऊ। निदेशक, UPNEDA अनुपम शुक्ला एवं सचिव एवं मुख्य परियोजना अधिकारी, UPNEDA नीलम द्वारा ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार (Bada…
नामांकन के बाद बोलीं सोनिया

मोदी को लगता है वो अजेय हैं, बाजपेयी को भी यही लगा था – सोनिया गांधी

Posted by - April 11, 2019 0
रायबरेली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांचवी बार रायबरेली सीट से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के लिए निकलने…