CM Yogi

अभिभाषण के दौरान हंगामा राज्यपाल ही नहीं, मां का भी अपमानः योगी

5 0

यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने सपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल के आचरण से न केवल प्रदेश की संवैधानिक प्रमुख, बल्कि मातृ शक्ति का भी अपमान हुआ। उन्होंने सदन में नेता प्रतिपक्ष के आचरण को सनातन की परंपरा के विपरीत बताया।

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में सीएम योगी (CM Yogi) ने स्पष्ट कहा कि राज्यपाल यहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आई थीं। उनका यह कार्यक्रम अचानक नहीं थोपा गया था, दलीय बैठकों में इसकी चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से कहा कि आप श्रेष्ठ कुल में पैदा हुए, ब्राह्मण हैं, वयोवृद्ध हैं और सदन में वरिष्ठतम सदस्यों में से एक हैं, इसीलिए आपकी बात का बुरा नहीं माना जाता, लेकिन यह आचरण उचित नहीं है। आप अपने वक्तव्य में सनातन की बात कर रहे थे, लेकिन इसके अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि हमारी सनातन धर्म की परंपरा में मां की उम्र या अपनी उम्र से बड़ी महिला को मां के समान सम्मान देने का विधान है। इस बारे में महर्षि वेदव्यास ने हमें हजारों साल पहले बताया है। वह सनातन धर्म के सबसे बड़े व्याख्याकार हैं। उन्होंने वेदों को लिपिबद्ध कर आने वाली पीढ़ी को दिया। उनका कार्यकाल पांच हजार वर्ष पूर्व था, तब भारत में सबसे विकसित सभ्यता थी, तब भारत दुनिया को दिशा दिखा रहा था। महर्षि वेदव्यास जी ने कहा था.. ‘नास्ति मातृसमा छाया, नास्ति मातृसमा गतिः। नास्ति मातृसमं त्राणं, नास्ति मातृसमा प्रिया।’ यानी मां के समान कोई छाया नहीं है, मां के समान कोई सहारा नहीं है, मां के समान कोई रक्षक नहीं और मां के समान कोई प्रिय नहीं है।

पहले लोग यूपी को शक की निगाह से देखते थे

उन्होंने (CM Yogi) कहा, पहले लोग यूपी को शक की निगाह से देखते थे। समाजवादी पार्टी की वजह से प्रदेश की छवि खराब हुई। चेहरे पर धूल थी और ये आईना साफ करते रहे। अब बिना भेदभाव के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब यूपी बीमारू नहीं तेज विकास वाला राज्य है। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा, अयोध्या-प्रयागराज में करोड़ों लोग आ रहे हैं। अब यूपी उपद्रव का नहीं उत्सव का प्रदेश है। अब यूपी गुंडा टैक्स, वसूली से मुक्त है। अब यूपी में ना कर्फ्यू है ना दंगा है, सब चंगा है। भारत आज दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। सनातन धर्म में मां सबसे ऊपर है। विपक्ष ने मातृशक्ति का अपमान किया है। विपक्ष का आचरण मातृशक्ति के खिलाफ है।

इनके आचरण की झलक अभिभाषण के दौरान दिखी

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा, इनके आचरण से बिटिया घबराती थी और व्यापारी कारोबार समेटता था। इनके इसी आचरण की झलक अभिभाषण के दौरान देखने को मिली। सपा और मुख्य विपक्षी दलों के आचरण के कारण उत्तर प्रदेश का पूरा सदन आहत महसूस कर रहा है। पिछले 9 सालों में बहुत कम समय ऐसा था जब सदन की कार्रवाई बाधित हुई।

Related Post

CM Yogi

एक बार फिर योगी सरकार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पीएम अवार्ड से नवाजा जाएगा यूपी

Posted by - January 17, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का 65 प्रतिशत काम पूरा, जल्द होंगे ‘विश्व’ को नए रूप में बाबा के दर्शन

Posted by - May 6, 2021 0
पूरी दुनिया एक तरफ जहां कोरोना महामारी से  से जूझ नहीं है वहीं,  दूसरी तरफ काशी के कायाकल्प का काम…

एडीजी प्रेस वार्ता में बोले, 15 अगस्त के पहले शहरों को दहलाना चाहते थे आतंकी

Posted by - July 11, 2021 0
यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि लखनऊ से गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद…
CM Yogi

समाज को टूटने भी नहीं देंगे और राष्ट्रविरोधी-समाजविरोधी तत्वों को चकनाचूर करके भी रहेंगेः योगी

Posted by - July 9, 2025 0
आजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आजमगढ़ में समाज विरोधी व राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि…