CM Yogi

जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें, स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः योगी

53 0

लखनऊ। विधान मंडल का बजट सत्र 9 फरवरी (सोमवार) से प्रारंभ होगा। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री व नेता सदन योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी हिस्सा लिया। सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने का अनुरोध करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं से कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें और इस पर स्वस्थ चर्चा कर प्रदेश में विकास को गति प्रदान करने के लिए सरकार का सहयोग करें। 

विधानसभा सत्र संचालन के संबंध में विधान भवन में आयोजित इस सर्वदलीय बैठक में नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान होता है।

जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के हित से जुड़े हर मुद्दों पर सदन में सुचारु रूप से चर्चा करनी चाहिए। सदन के संचालन में किसी प्रकार की बाधाएं न आएं, इसका ध्यान सभी सदस्यों को रखना चाहिए। 

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन के सुचारु संचालन के लिए सभी सदस्यों का सहयोग मांगा।

बैठक में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, कांग्रेस की आराधना मिश्रा ‘मोना’, निषाद पार्टी के रमेश सिंह, लोकदल के राजपाल बालियान, अपना दल के रामनिवास वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Post

Mahakumbh-2025

योगी सरकार सोशल मीडिया कॉन्क्लेव से करेगी महाकुंभ की ब्रांडिंग

Posted by - February 11, 2024 0
प्रयागराज। योगी सरकार (Yogi Government) प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुंभ (Mahakumbh) की ग्लोबल ब्रांडिंग करने और उसे समावेशी…
AK Sharma

ए0के0शर्मा ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से प्रदेश की विद्युत व्यवस्था के बारे में की चर्चा

Posted by - June 13, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए0के0शर्मा (AK Sharma) ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अपने तीन दिवसीय अलीगढ़ मण्डल…
AK Sharma

पर्यावरण संतुलन व जीवन बचाने के लिए पौधों का रोपण एवं संरक्षण आवश्यक: एके शर्मा

Posted by - July 20, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर 22 जुलाई को वृहद…